Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे पत्नी और चाचा; फिर पंचायत बैठी, 4 दिन बाद तालाब मिली पति की लाश, पत्नी और चाचा फरार

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र स्थित कुंदरुगुटू गांव में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब महाली तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय लक्ष्मण बिरुआ के रूप में की गई है, जो पिछले चार दिनों से अचानक लापता था। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय मंझारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।मामले की तहकीकात में पारिवारिक रंजिश और अवैध संबंधों का खौफनाक पहलू सामने आ रहा है।

मृतक के छोटे भाई राकेश बिरुआ ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि लक्ष्मण की पत्नी और उसके चाचा गंगाराम बिरुआ के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध चल रहे थे। राकेश के अनुसार, कुछ दिन पहले लक्ष्मण ने अपनी पत्नी और चाचा को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ देख लिया था। इस घटना के बाद गांव में विवाद को सुलझाने के लिए बकायदा ग्रामसभा (पंचायत) बुलाई गई थी।

हालांकि, पंचायत के बाद भी दोनों पक्षों के बीच तनाव कम नहीं हुआ। परिजनों ने बताया कि ग्रामसभा के अगले ही दिन यानी गुरुवार से लक्ष्मण अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो रविवार को तालाब से उसकी लाश बरामद हुई।

Exit mobile version