Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: युवक की संदिग्ध हालत में मौत,करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी शादी, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांचों गांव में 22 वर्षीय नवविवाहित युवक रघुनाथ मछुआ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रघुनाथ की शादी करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, रघुनाथ खेल प्रेमी था। फुटबॉल खेलना पसंद करता था।

रविवार को घर में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उस समय घर पर कोई नहीं था। जब तक घरवालों को पता चला तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, शनिवार को रघुनाथ की पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से चली गई थी। रघुनाथ उसे समझाकर वापस घर ले आया था। रविवार को उसकी पत्नी की मां गांव पहुंचीं और अपनी बेटी को अपने साथ मायके ले गईं। इसके बाद रघुनाथ कुछ देर तक परेशान नजर आया।

Exit mobile version