Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chakardharpur: बाइक गैराज में अचानक लगी भीषण आग, 9 बाइक जलकर हुआ स्वाहा, लाखों रुपये का नुकसान
    Breaking News

    Chakardharpur: बाइक गैराज में अचानक लगी भीषण आग, 9 बाइक जलकर हुआ स्वाहा, लाखों रुपये का नुकसान

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakardharpur. गोइलकेरा में मंगलवार की रात एक बाइक गैराज में अचानक लगी भीषण आग ने सबकुछ स्वाहा कर दिया. ग्रिड के पास स्थित पीटर ढाबा के बगल में आमझरन गांव निवासी बाइक मैकेनिक नमन बोदरा की इस गैराज में नौ बाइक, कई नए टायर, मोबिल के कार्टन सहित अन्य पार्ट्स जलकर राख हो गए. आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना रात करीब सवा नौ बजे की है. पास के होटल में खाना खा रहे लोगों ने गैराज से धुआं उठते देखा तो हड़कंप मच गया. उन्होंने तुरंत दुकान मालिक और पुलिस प्रशासन को सूचना दी. चूंकि गैराज में ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी हुई थी, इसलिए आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया.
    सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन चक्रधरपुर से दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही पूरी गैराज जलकर खाक हो चुकी थी.

    आग की तीव्रता को देखते हुए एहतियातन गोइलकेरा बाजार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई, ताकि शॉर्ट सर्किट से कोई बड़ी घटना न हो.गैराज से महज 100 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप होने से प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई थी. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पेट्रोल पंप के सभी वॉल्व बंद करा दिए गए. आसपास की दुकानों से लोगों ने अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जिससे आग के फैलाव को रोका जा सका. देर रात करीब 11 बजे दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    9 बाइक जलकर हुआ स्वाहा burning 9 bikes to ashes causing losses worth lakhs of rupees. Chakardharpur: A massive fire broke out in a bike garage Chakardharpur: बाइक गैराज में अचानक लगी भीषण आग लाखों रुपये का नुकसान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group