Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur Division: पटरी पर चल रहे हाथी को भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन ने मारी टक्कर, दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन हुआ ठप

Chakardharpur.चक्रधरपुर रेल मंडल के ओडिशा में स्थित सागरा-सोनाखान स्टेशनों के बीच डाउन रेल लाइन के किलोमीटर पोल नंबर 453/24 के बीच ट्रेन नंबर 02832 भुवनेश्वर -धनबाद स्पेशल ट्रेन से एक हाथी टकरा गया. इस हादसे के बाद घायल हाथी रेल लाइन पर अधमरा हालत में पड़ा था. जिससे अप व डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया.

इस दौरान करीब दो घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा. अप व डाउन लाइन की 12 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया. अधिकारियों ने बताया कि पटरी पर हाथी के गिर जाने के कारण ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गयी. क्रेन की मदद से घायल हाथी को पटरी से उठाने के बाद सगरा लाया गया. उसे इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी. केवल थर्ड लाइन में ट्रेनों का आवागमन हुआ. डाउन लाइन पूरी तरह बंद रही.

Exit mobile version