Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chakardharpur: बंदगांव में मुखिया के पुत्र की बेरहमी से हत्या, NH 75 घाटी से मिला शव, जिला मुखिया संघ ने की कड़ी निंदा
    Breaking News

    Chakardharpur: बंदगांव में मुखिया के पुत्र की बेरहमी से हत्या, NH 75 घाटी से मिला शव, जिला मुखिया संघ ने की कड़ी निंदा

    News DeskBy News DeskApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakardharpur. बंदगांव प्रखंड में हत्या का मामला सामना सामने आने के बाद सनसनी फैल गयी. यहां भरंडिया गांव के युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से मार डाला गया. उसकी पहचान हुडांगदा पंचायत की मुखिया लक्ष्मी गागराई के पुत्र रोहित राज गागराई के रूप में की गयी है. युवक का शव बंदगांव घाटी के नीचे एनएच-75 मार्ग के किनारे मिला है. घटना मंगलवार की है. वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने शव को गुरुवार को मिला. पुलिस ने रोहित की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है.

    कराईकेला के थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस ने बताया कि परिजनों से जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा. रोहित राज गागराई एक अप्रैल से लापता था. मंगलवार को वह नकटी साप्ताहिक हाट गया था. वहां से वापस घर नहीं लौटा. इसके बाद से उसके परिजन काफी परेशान थे. पिता राजेश गागराई और मां लक्ष्मी गागराई अपने पुत्र रोहित की तलाश में इधर उधर भटक रहे थे. पता नहीं चलने पर परिजनों ने कराइकेला थाना में बेटे की गुमशुदगी की जानकारी लिखित रूप से दी.

    खोजबीन के दौरान बुधवार को रोहित की बाइक, मास्क और चप्पल नकटी और भारंडिया के बीच बरामद की गयी. यहां खून के छींटे भी देखा गया था. पुलिस व परिजन बुधवार देर रात तक खोजबीन की. गुरुवार को फिर से रोहित की तलाश में पुलिस व परिजन उक्त स्थल के पास पहुंचे. खोजबीन के दौरान नकटी और भारंडिया के बीच एन एच 75 (ई) के समीप रोहित की लाश मिली. शव लहूलुहान हालत में पड़ा था. उसके शरीर पर जख्म के निशान थे. आशंका व्यक्त की जा रही है कि रोहित की धारदार हथियार से मारकर हत्या की गयी है. मृतक के पिता राजेश गागराई ने कहा कि मेरे पुत्र की हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर दोषियों को जेल भेजे. वहीं पुलिस मामले को गंभीरतापूर्वक जांच कर रही है.

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    जिला मुखिया संघ की कड़ी निंदा

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखण्ड की मुखिया लक्ष्मी गागराई के बेटे की अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या के बाद जिला मुखिया संघ ने शोक और आक्रोश व्यक्त किया है। संघ ने प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गयी है. जिला मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष हरिन तामसोय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, यह हत्या लोकतंत्र के पहले पंक्ति के जनप्रतिनिधियों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास है. पंचायत प्रतिनिधि समाज की सेवा के लिए समर्पित होते हैं, और इस तरह की घटनाएं हमारे पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए खतरा हैं. प्रशासन को अविलंब कार्रवाई कर अपराधियों को सजा दिलानी चाहिए.

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    body found in NH 75 valley Chakardharpur: Mukhiya's son brutally murdered in Bandgaon District Mukhiya Sangh strongly condemns
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    April 17, 2026

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    April 17, 2026

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026
    Recent Post

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    April 17, 2026

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    April 17, 2026

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group