Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur News: पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कल्पना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कर दी बड़ी मांग, जानें क्या कहा?

Chakardharpur. पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा है कि झामुमो यदि महिलाओं को सही मायने में सम्मान देना चाहता है, तो झारखंड का मुख्यमंत्री कल्पना सोरेन को बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड में मंईयां सम्मान योजना लागू कर इंडिया गठबंधन ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का काम किया है. यदि कल्पना को विधायक दल का नेता चुना जाता है, तो झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का भी गौरव कल्पना के नाम रहेगा.

झारखंड में महिलाओं का अत्याचार, बलात्कार, जुल्म और विभिन्न प्रकार के शोषण हो रहे हैं. एक महिला के दर्द को दूसरी महिला बेहतर तरीके से समझ सकती है. श्री उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी माना है कि विधानसभा चुनाव की कैंपेनिंग में कल्पना सोरेन सफल साबित हुई हैं.

Exit mobile version