Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Chakardharpur: दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के रनिंग ब्रांच का पीएनएम की बैठक,18 मुद्दों पर बनी सहमति
    Headlines

    Chakardharpur: दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के रनिंग ब्रांच का पीएनएम की बैठक,18 मुद्दों पर बनी सहमति

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakardharpur.डीआरएम सभागार में शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारियों के साथ दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के मंडल रनिंग ब्रांच की स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक हुई. वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) चंद्रशेखर ने इसकी अध्यक्षता की. मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह ने कहा कि सभी 18 मुद्दों पर सहमति बनी है. इससे 1100 रनिंग स्टाफ को फायदा होगा.0

    इन मुद्दों पर बनी सहमति

    रनिंग रूम में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुधरेगी. रनिंग रुम व क्रू लॉबी में लॉकर की व्यवस्था की जायेगी. रनिंग स्टाफ लॉकर में अपना पर्स, मोबाइल व अन्य मूल्यवान वस्तु को सुरक्षित रख सकेंगे. रनिंग स्टाफ का रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी आयेगी. रेल मंडल में महिला लोको पायलट व महिला ट्रेन मैनेजरों के लिए अलग से टॉयलेट व विश्राम कक्ष की व्यवस्था की जायेगी. मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में ट्रेन मैनेजर (गार्ड) को बैठने के लिए नया चेयर व टेबल दिया जायेगा. इंजन में टूल बॉक्स लगाने का काम में तेजी आयेगी. टॉर्च की बैटरी सेल भत्ता की नयी दर लागू होगी. स्पाउस ग्राउंड के ट्रांसफर को गंभीरता से लिया जायेगा. फास्टेड बॉक्स का आकार छोटा किया जायेगा. फंड उपलब्ध होने पर रेलकर्मियों को प्रतिमाह ओटी का भुगतान होगा. रनिंग स्टाफ को थलमस, पानी बोतल व डस्टर मुहैया कराया जायेगा.

    Hemant Soren: “आज देशभर में राजनीतिक दलों द्वारा युवाओं को झूठ-सच के माध्यम से दिग्भ्रमित करने के प्रयास हो रहे, प्रदर्शन कर रहे छात्रों को न्याय मिलेगा, बोले मुख्यमंत्री सोरेन

    इन मांगों पर होगा विचार

    बैठक में बताया कि एलपी, एएलपी व ट्रेन मैनेजर को दो दिन पहले लीव स्वीकृति देने, पूरे रेल मंडल में अवैध बीपीसी के तहत ट्रेन संचालन बंद करने, रनिंग स्टाफ के कार्य अवधि में कटौती को बंद करने, ब्रांच लाइन से मेन लाइन स्थानांतरण यथाशीघ्र करने की मांग की गयी है.

    Santosh Gangwar: CM हेमंत सोरेन छात्रों के मुद्दों को लेकर चिंतित, आंदोलन नहीं संवाद से हो समाधान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PNM meeting running branch South East Railway Men's Union
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: “आज देशभर में राजनीतिक दलों द्वारा युवाओं को झूठ-सच के माध्यम से दिग्भ्रमित करने के प्रयास हो रहे, प्रदर्शन कर रहे छात्रों को न्याय मिलेगा, बोले मुख्यमंत्री सोरेन

    August 9, 2026

    Santosh Gangwar: CM हेमंत सोरेन छात्रों के मुद्दों को लेकर चिंतित, आंदोलन नहीं संवाद से हो समाधान

    August 9, 2026

    Jairam Mahto Protest: संविधान हाथ में लेकर छात्रों के समर्थन में उतरे जयराम महतो, एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे

    August 9, 2026
    Recent Post

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group