Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur Crime : पुरानीबस्ती के गलीसाई में चाकू मार कर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chakardharpur.चक्रधरपुर में चाकू मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई है. घटना बुधवार को देर रात पुरानीबस्ती गलीसाई की है. घटना की सूचना पाकर गुरुवार की सुबह चक्रधरपुर के थाना प्रभारी राजीव रंजन दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच-पड़ताल की.
जानकारी के मुताबिक, मनबोद सहर (33) स्कूटी से गलीसाई आया था. इस दौरान कुछ युवक घात लगाकर बैठे थे. इससे पहले युवकों ने खंभे में लगी सभी लाइट को बंद कर दिया. अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात युवकों ने मनबोद सहर के सीने में धारदार हथियार (चाकू) से बार कर दिया.

युवकों से बचने के लिए मनबोद भागने लगा, लेकिन जख्म अधिक होने के कारण भागने के क्रम में मनबोद गिर पड़ा और अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई. गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क के बीचो- बीच पड़े युवक के शव को देखा तो लोगों इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव रंजन दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतक के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.

Exit mobile version