Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Chakradharpur Crime: झरझरा साप्ताहिक हाट से घर लौट रहे कामेगाड़ा के मुंडा की गला रेतकर हत्या, चक्रधरपुर प्रखंड के बांडीजाहिर के पास वारदात
    Crime

    Chakradharpur Crime: झरझरा साप्ताहिक हाट से घर लौट रहे कामेगाड़ा के मुंडा की गला रेतकर हत्या, चक्रधरपुर प्रखंड के बांडीजाहिर के पास वारदात

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakradharpur. चक्रधरपुर प्रखंड के कामेगाड़ा गांव के मुंडा विक्रम सिंह हेम्ब्रम (45) की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी. घटना सोमवार शाम की है. टोकलो थाना पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया गया. इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया. चक्रधरपुर पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है. सोमवार को झरझरा में साप्ताहिक हाट लगती है. कामेगाड़ा गांव के मुंडा विक्रम दोपहर तीन बजे साइकिल से हाट गये थे. शाम में घर लौटने के दौरान बांडीजाहिर गांव के पास अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. विक्रम सिंह का गला कटा हुआ था.

    शरीर के विभिन्न हिस्सों पर भी चाकू से घोंपा गया है. इधर, पिता के शव को पोस्टमार्टम कराने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे पुत्र सुरेश हेंब्रम ने बताया कि सोमवार को पास के गांव झरझरा में साप्ताहिक हाट लगती है. दोपहर तीन बजे पिता और वह अलग-अलग साइकिल से हाट गये थे. मैं हाट से जल्द ही घर लौट गया. पिताजी शाम को घर लौट रहे थे. इसी दौरान बांडीजाहिर गांव के पास अपराधियों ने पिता की हत्या कर दी. सुरेश हेंब्रम ने बताया कि मुझे सूचना मिली कि पिताजी को ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया है. मैं अपने बड़े भाई नरेंद्र हेंब्रम को सूचना देने के बाद बांडीजाहिर गांव पहुंचे. देखा कि पिताजी सड़क के किनारे पड़े थे. पलट कर देखा कि वह लहूलुहान है. उनका गला रेता गया था.

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    शरीर पर चाकू से कई वार किये गये हैं. मैंने तत्काल इसकी सूचना टोकलो पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह में पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेजा. मुंडा विक्रम सिंह हेम्ब्रम झामुमो के कार्यकर्ता था. सूचना मिलने पर झामुमो नेता रामलाल मुंडा, पीरु हेंब्रम, प्रदीप महतो, ताराकांत सिजुई, मंजुश्री तियू अस्पताल पहुंचे. मृतक के परिवार को ढांढ़स बंधाया.

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakradharpur Crime: Munda of Kamegada returning home from Jharjhara weekly market was murdered by slitting his throat incident took place near Bandijaheer of Chakradharpur block
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026

    Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता संपन्न, न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की हुई बढ़ोतरी

    September 4, 2026

    Bonous Agreement: टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में 843 कर्मचारियों के बीच 4.36 करोड़ रुपये बंटेगा बोनस, अधिकतम ₹86350 और न्यूनतम ₹32831 मिलेगा बोनस

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group