


Chakradharpur. मनोहरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, जान मारने की धमकी और मोबाइल से जबरन पैसा ट्रांसफर कराने के आरोप में शुक्रवार को पुलिस ने उंधन गांव के मुंडा समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुंडा राज महतो, कमल महतो, सूरज महतो और खुशवंत महतो शामिल है.
मामले को लेकर पीड़िता ने गुरुवार को मनोहरपुर थाना में केस दर्ज कराया है. पीड़िता ने केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में राज महतो उंधन गांव का ग्राम मुंडा है.



