Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chakradharpur Railway Division :टाटानगर सेक्शन में यात्री ट्रेनों की देरी पर सांसद बिद्युत बरण महतो सख्त, जीएम को लिखा पत्र; महाप्रबंधक ने बताई वजह—कहा जल्द होगा समाधान
    Breaking News

    Chakradharpur Railway Division :टाटानगर सेक्शन में यात्री ट्रेनों की देरी पर सांसद बिद्युत बरण महतो सख्त, जीएम को लिखा पत्र; महाप्रबंधक ने बताई वजह—कहा जल्द होगा समाधान

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    पिछले कई महीनों से चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत चलने वाली यात्री ट्रेनों के लगातार विलंब से आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर कांड्रा, बिरराजपुर, गम्हरिया और आदित्यपुर से होकर टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी अब एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इस मुद्दे को लेकर जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने कड़ा रुख अपनाते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर ट्रेनों के समयपालन को दुरुस्त करने की मांग की है।

    3–5 घंटे की देरी से यात्री त्रस्त

    सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि बीते लगभग एक वर्ष से इन सेक्शनों में यात्री ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचने में 3 से 4 घंटे अतिरिक्त लग रहे हैं, जबकि कई बार यह देरी 5 घंटे तक भी पहुंच जाती है। रोजाना सफर करने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को इससे अत्यधिक परेशानी हो रही है। यात्रियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान सामने नहीं आ सका है।

    संसद और रेल मंत्री तक उठाया गया मुद्दा

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने बताया कि उन्होंने यह विषय कई बार स्थानीय रेल अधिकारियों, विभिन्न पैसेंजर एसोसिएशन, सामाजिक संगठनों और चैंबर ऑफ कॉमर्स के समक्ष उठाया है। इसके अलावा संसद के सदन में भी यह मामला रखा गया और केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया गया। मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर से भी इस विषय पर वार्ता और पत्राचार किया गया, लेकिन इसके बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिल पाई, जिससे आम जनता में रेल प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    महाप्रबंधक ने बताई देरी की वजह

    सांसद के पत्र पर संज्ञान लेते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने जवाबी पत्र भेजकर देरी के कारणों और समाधान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की है। महाप्रबंधक के अनुसार, कांड्रा से टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की असामान्य देरी के पीछे कई प्रमुख कारण हैं। इनमें एलिफेंट कॉशन ऑर्डर, रेल परिचालन को बेहतर बनाने के लिए चल रहे मूलभूत ढांचागत विकास कार्य और हाल के दिनों में पड़े घने कोहरे का असर शामिल है, जिससे ट्रेनों की गति और समयनिष्ठा प्रभावित हुई है।

    असामाजिक गतिविधियां भी बनीं बाधा

    महाप्रबंधक ने यह भी बताया कि चक्रधरपुर–टाटा एवं चांडिल–टाटा रेल खंड में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां और ट्रेनों में जंजीर खींचने (ACP) की घटनाएं भी देरी का एक बड़ा कारण हैं। हाल ही में 9 जनवरी 2026 को चक्रधरपुर मंडल के सीली–महाली मारूप क्षेत्र में सिग्नल गुमटी में घुसकर केबल चोरी की घटना हुई, जिससे 22 लंबी दूरी की ट्रेनें असामान्य रूप से लेट हो गईं। सुबह 01:50 बजे से 08:30 बजे तक सभी लाइनों पर सिग्नल फेल रहा। हालांकि इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    समाधान के लिए तीन स्तरों पर योजना

    दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेनों को समय से चलाने के लिए तत्काल, मध्यम और दीर्घकालिक उपायों की घोषणा की है।
    तत्काल उपायों में साउथ बिहार एक्सप्रेस में दोनों सिरों पर इंजन का उपयोग, मालगाड़ी इंजनों की आवाजाही को तर्कसंगत बनाना, ट्रेनों की कड़ी निगरानी और सीनी स्टेशन पर सीमित ठहराव शामिल है।
    मध्यम अवधि में सीनी यार्ड का संशोधन और AI आधारित थर्मल कैमरा से हाथियों की निगरानी प्रणाली लागू की जाएगी।
    दीर्घकालिक योजना के तहत टाटानगर यार्ड में चार नए प्लेटफॉर्म, सीनी और राजखरसवां के बीच बहु-लाइन निर्माण तथा रेल ओवर रेल (RoR) परियोजनाओं को शामिल किया गया है।

    रेलवे प्रशासन का दावा है कि इन सभी उपायों के लागू होने से चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों की परिचालन दक्षता और समयपालन में उल्लेखनीय सुधार होगा। सांसद बिद्युत बरण महतो ने भी उम्मीद जताई है कि यह कार्ययोजना जल्द धरातल पर उतरेगी और यात्रियों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3 to 5 Hours Delay 3 से 5 घंटे देरी ACP Chain Pulling Adityapur Anti-Social Activities Birrajpur Cable Theft Chakradharpur Railway Division Dense Fog Elephant Caution Order Gamharia Immediate Measures Jamshedpur Kandra Long Term Plan Medium Term Plan MP Bidyut Baran Mahato Parliament Issue Passenger Train Delay Railway General Manager Railway Infrastructure Development Railway Passenger Problems Railway Protection Force Signal Failure Sini Yard SOUTH EASTERN RAILWAY Tatanagar Railway Station Tatanagar Yard train operations Train Punctuality Union Railway Minister असामाजिक तत्व आदित्यपुर एलिफेंट कॉशन ऑर्डर कांड्रा केंद्रीय रेल मंत्री केबल चोरी गम्हरिया घना कोहरा चक्रधरपुर रेल मंडल जंजीर खींचने की घटना जमशेदपुर टाटानगर टाटानगर यार्ड टाटानगर रेलवे स्टेशन तात्कालिक उपाय दक्षिण पूर्व रेलवे दीर्घकालिक योजना बिरराजपुर मध्यम अवधि योजना यात्री ट्रेन विलंब रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकास रेल परिचालन रेल महाप्रबंधक रेल यात्री समस्या रेलवे सुरक्षा बल समयपालन संसद में मुद्दा सांसद बिद्युत बरण महतो सिग्नल फेल सीनी यार्ड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group