


Chakradharpur. चक्रधरपुर का इंतजार खत्म हुआ. अब 24 दिसंबर को अंडरपास मिल जायेगा. चक्रधरपुर रेलवे ने इसकी तारीख घोषित कर दी है. बताया गया कि 8 घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर अंडरपास के लिए बॉक्स लगाये जायेंगे. बताया कि अंडरपास में लगाने के लिए 18 बॉक्स बन कर तैयार है. 6 वॉल विंग लगाये जाएंगे. भारत भवन की ओर से 130 मीटर और अली क्लीनिक की ओर 100 मीटर लंबी संपर्क सड़क बनायी जायेगी. 24 दिसंबर को रेलवे की पूरी टीम अंडर पास बनाने में लगेगी. दरअसल, यहां के लोग अंडर पास का पिछले 7 सालों से इंतजार कर रहे थे. 2018 में ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ था. इस निर्माण के साथ ही रेलवे ने फाटक बंद कर दिये थे. इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी. एक ओर से दूसरी ओर पैदल आना जाना मुश्किल हो गया. यहां लोग जान जोखिम में डालकर रेल पटरी से ही आवागमन करते रहे.



