Site icon Lahar Chakra

Chakulia Durga Puja: दुर्गा पूजा के मद्देनजर चाकुलिया थाना में शांति समिति की हुई बैठक, पूजा समितियों ने रखीं मांगें, पुलिस-प्रशासन ने सहयोग का दिया भरोसा

Chakulia. चाकुलिया थाना में शुक्रवार को दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन शांति समिति के सदस्य रवींद्र नाथ मिश्रा ने किया. अनुमंडल पदाधिकारी ने पूजा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए कई अहम निर्देश दिए. उन्होंने चाकुलिया की सभी पूजा कमेटियों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा, ताकि प्रशासन और कमेटी दोनों को सहूलियत हो। उन्होंने महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाने का निर्देश दिया और सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए शांति व भाईचारे के साथ पूजा मनाने पर जोर दिया. उन्होंने थाना प्रभारी संतोष कुमार को पूजा के अवसर पर हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात करने को कहा.

नगर व्यवस्था के लिए उन्होंने नगर पंचायत के नगर प्रबंधक से सहायक सड़क पर स्थित सभी लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी कमेटी के पदाधिकारियों को पंडालों में अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने की सलाह दी और विसर्जन के दिन डीजे का प्रयोग नहीं करने की बात कही. उन्होंने अंचल अधिकारी नवीन पुरती से शहरी क्षेत्र के सड़क किनारे स्टॉक किए गए बालू और ईंट को जब्त करने का भी निर्देश दिया.

बैठक में एसडीपीओ अजीत कुमार कुजुर ने नगर प्रबंधक प्रभात मिंज को पूजा के मद्देनज़र ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, नगर प्रबंधक प्रभात मिंज, बिजली विभाग के कनीय अभियंता सुशांत हेंब्रम,शिव मंगल सिंह, रमाकांत शुक्ला, रवि तिवारी,असगर हुसैन समेत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी पूजा कमेटियों के सदस्य उपस्थित थे

Exit mobile version