Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Chakulia Tigress Zeenat: चाकुलिया में छह दिनों से बाधिन का खौफ, स्कूल बंद, घरों में कैद हुए लोग, धारा 144 लागू,अब राजाबासा जंगल में पहुंची जीनत, गाय के शिकार की आशंका
    Headlines

    Chakulia Tigress Zeenat: चाकुलिया में छह दिनों से बाधिन का खौफ, स्कूल बंद, घरों में कैद हुए लोग, धारा 144 लागू,अब राजाबासा जंगल में पहुंची जीनत, गाय के शिकार की आशंका

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakulia. ओडिशा के सिमलीपाल टाइगर रिजर्व से भागकर चाकुलिया के जंगल में पहुंची बाघिन जीनत छह दिनों से यहां विचरण कर रही है. आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं. क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को लेकर धारा 144 लगायी गयी है. स्कूल बंद हैं. बच्चे घरों में कैद हैं. ग्रामीण दिन में भी बच्चों को घरों से नहीं निकलने दे रहे हैं. जबकि, शाम होते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता है. लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं. इधर, कड़ाके की ठंड में ओडिशा वाइल्डलाइफ और चाकुलिया वन विभाग की टीम दिन-रात बाघिन को पकड़ने में जुटी है.

    दो दिनों तक चियाबांधी जंगल में रहने के बाद बाघिन वापस राजाबासा जंगल में लौट आयी है. पिछले 48 घंटे से राजाबासा जंगल में है. इस बीच खबर है कि बाघिन ने एक गाय का शिकार किया है. दरअसल, राजाबासा निवासी विजय नायक ने प्रतिदिन की तरह अपनी गाय को चरने के लिए छोड़ दिया था. उनकी गाय घर के समीप जंगल में चरती थी. शनिवार को गाय वापस नहीं लौटी है.

    किसान विजय ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका है. ऐसे में ग्रामीणों को अंदेशा है कि बाघिन ने गाय का शिकार कर लिया है.गौरतलब हो कि बाघिन को पकड़ने के लिए हर प्रयास अबतक असफल साबित हुए हैं. 24 नवंबर को बाघिन ‘जीनत’ सिमलीपाल टाइगर रिजर्व से भाग निकली है. 21वें दिन भी वन विभाग की टीम पकड़ नहीं पायी है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    पिंजड़े में भैंस बांधा गया, लेकिन नहीं पहुंची बाघिन

    ओडिशा वाइल्डलाइफ टीम के डीएफओ साईं किरण व सम्राट गौड़ा पूरी टीम के साथ बाघिन पर नजर रखे हुए हैं. 24 घंटे बाघिन का लोकेशन ट्रैक किया जा रहा है. जंगल में वनकर्मी भोजन कर रहे हैं. राजाबासा जंगल में बाघिन को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था. पिंजरे में भैंस के बछड़े को रखकर बाघिन के फंसने का इंतजार किया जा रहा था, परंतु बाघिन इस चाल में नहीं फंसी है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakulia Tigress Zeenat: Fear of tigress in Chakulia for six days fear of cow poaching now Zeenat reached Rajabasa forest people confined in homes school closed section 144 imposed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group