


Chakulia. चाकुलिया के जोड़सा गांव में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे किशुक बेहरा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल भोलानाथ महतो ने इलाज के क्रम में एमजीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया. दरअसल, पिटाई के बाद गंभीर अवस्था में घायल युवक भोलानाथ महतो को एमजीएम अस्पताल लाया गया. यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक भोलानाथ महतो चाकुलिया के जीरा पाड़ा गांव का रहने वाला है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने बताया कि दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना को मोब लिंचिंग से जोड़कर देखा जा रहा है जो कहीं ना कहीं कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहा है


