Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष,जनसंपर्क एवं कल्याण ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी को परसुडीह बाजार समिति की बाजारों के बजाय उसके नजदीक स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज या अन्य भवनों को नगर निकाय चुनाव हेतु उपयोग करने का दिया सुझाव l
    Jamshedpur

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष,जनसंपर्क एवं कल्याण ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी को परसुडीह बाजार समिति की बाजारों के बजाय उसके नजदीक स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज या अन्य भवनों को नगर निकाय चुनाव हेतु उपयोग करने का दिया सुझाव l

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष,जनसंपर्क एवं कल्याण ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी को परसुडीह बाजार समिति की बाजारों के बजाय उसके नजदीक स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज या अन्य भवनों को नगर निकाय चुनाव हेतु उपयोग करने का दिया सुझाव l

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष, जनसंपर्क एवं कल्याण मुकेश मित्तल ने जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त का ध्यानाकृष्ट करते हुये सुझाव दिया है कि आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु परसुडीह बाजार समिति में दुकान एवं गोदामों को जिला प्रशासन द्वारा उपयोग में लाने हेतु व्यवसायियों को इसे खाली करने का जो निर्देश दिया है, उसके स्थान पर इसके सामने स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज या सदर अस्पताल के पीछे स्थित भवन को इसके लिये उपयोग में लाया जाय।

    उन्होंने कहा कि व्यवसायियों की दुकान और गोदामों में पूरी तरह माल भरे हुये हैं और उनके पास स्टॉक को स्थानांतरित करने के लिये अन्यत्र बुनियादी स्थान और जगह नहीं है, जहाँ से वह व्यापार कर सके। दुकानदार एवं उनके कर्मचारी और उनका पूरा परिवार इन्हीं व्यवसायों के बूते जीवन यापन कर रहे हैं। उनके पास व्यापार करने के लिये जगह नहीं होगी तो दुकानदार अपने कर्मचारियों के वेतन और मजदूरी का भुगतान करने की स्थिति में नहीं होंगे और बगैर वेतन और मजदूरी के उनके और उनके परिवार की स्थिति दयनीय हो जायेगी।

    BJP Audit Report: भाजपा के खजाने में 10 हजार करोड़ रुपये की धनराशि, निर्वाचन आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट में हुआ खुलासा, 2024-25 में चंदे के रूप में मिले 6,125 करोड़ रुपये

    उन्होंने कहा कि लगभग छह महीने पहले हुये पंचायत चुनाव के दौरान भी परसुडीह बाजार समिति के दुकानों और गोदामों को प्रशासन द्वारा कब्जे में लिया गया था और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यह कहा गया था कि दुकानों और गोदामों को अब आगे चुनाव के लिये नहीं लिया जाएगा। आगे यह भी कहा गया था कि इन्हें खाली करने हेतु सामानों को स्थानांतरित करने में जो भी परिवहन खर्च आयेगा और किराये के रूप में राशि दिया जाएगा, लेकिन अभी तक इसका भुगतान नहीं किया गया है। बल्कि इसके विपरीत चुनाव के दौरान प्रसाशन द्वारा लिए गए दुकानों के भाड़ा की वसूली की गई।

    इसलिये व्यापारिक एवं सामाजिक हित को देखते हुये परसुडीह बाजार समिति की जगह सुझाये गये उपरोक्त स्थल या अन्य कोई बेहतरीन विकल्प का उपयोग नगर निकाय चुनाव हेतु किया जाय।

    NHAI Toll Tax: अब वाहन बेचने या फिटनेस प्रमाणपत्र हासिल करने से पहले सभी लंबित टोल प्लाजा देनदारियों का करना होगा भुगतान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dc kosujhao
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    BJP Audit Report: भाजपा के खजाने में 10 हजार करोड़ रुपये की धनराशि, निर्वाचन आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट में हुआ खुलासा, 2024-25 में चंदे के रूप में मिले 6,125 करोड़ रुपये

    January 21, 2026

    NHAI Toll Tax: अब वाहन बेचने या फिटनेस प्रमाणपत्र हासिल करने से पहले सभी लंबित टोल प्लाजा देनदारियों का करना होगा भुगतान

    January 21, 2026

    Jharkhand: कुत्ते को ईंटों और लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, दो नाबालिगों को हिरासत में लिया

    January 21, 2026
    Recent Post

    Stock Market Today: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 385.82 अंक टूटा, टाटा स्टील के शेयर में तेजी

    January 21, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली से मंगलवार को निवेशकों के डूब गए 9.86 लाख करोड़ रुपये

    January 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group