Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»बांग्लादेशी घुसपैठ पर चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार को घेरा, बोले, शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर गाड़ने से सच्चाई नहीं बदलती
    Headlines

    बांग्लादेशी घुसपैठ पर चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार को घेरा, बोले, शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर गाड़ने से सच्चाई नहीं बदलती

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • 16 सितंबर को आदिवासी समाज पाकुड़ में करेगा महासम्मेलन

    Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर हेमंत नीत गठबंधन सरकार को घेरा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, वोट बैंक के लिए कुछ राजनीतिक दल भले ही आंकड़े छिपाने का प्रयास करे, लेकिन शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर गाड़ लेने से सच्चाई नहीं बदल जाती. उन्होंने लिखा कि वोटर लिस्ट पर नजर डालने से यह साफ हो जाता है कि आदिवासियों को उनकी माटी से बेदखल करने में बांग्लादेशी घुसपैठिए काफी हद तक सफल हो गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने गायब होते आदिवासी समाज पर कई सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने कहा कि आज पाकुड़ में हमारा आदिवासी समाज अल्पसंख्यक हो चुका है. ‘पाकुड़ के जिकरहट्टी स्थित संथाली टोला और मालपहाड़िया गांव में अब आदिम जनजाति का कोई सदस्य नहीं बचा है, तो आखिर वहां के भूमिपुत्र कहां गए? उनकी जमीनों, उनके घरों पर अब किसका कब्जा है? इसके साथ-साथ वहां के दर्जनों अन्य गांवों-टोलों को जमाई टोला में कौन बदल रहा है? अगर वे स्थानीय हैं, तो फिर उनका अपना घर कहां है? वे लोग जमाई टोलों में क्यों रहते हैं ? किस के संरक्षण में यह गोरखधंधा चल रहा है? ’

    चंपाई सोरेन ने एक्स पर लिखा ‘इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए आगामी 16 सितंबर को आदिवासी समाज द्वारा पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड में मांझी परगाना महासम्मेलi का आयोजन किया गया है, जिसमें हम लोग समाज के पारंपरिक ग्राम प्रधानों एवं अन्य मार्गदर्शकों के साथ बैठ कर इस समस्या का कारण समझने तथा समाधान तलाशने पर मंथन करेंगे. इसी दिन बाबा तिलका मांझी और वीर सिदो-कान्हू के संघर्ष से प्रेरणा लेकर हमारा आदिवासी समाज अपने अस्तित्व तथा माताओं, बहनों एवं बेटियों की अस्मत बचाने हेतु सामाजिक जन-आंदोलन शुरू करेगा. हमें विश्वास है कि ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ विद्रोह करने वाले वीर शहीदों की यह धरती (पाकुड़) पूरे संथाल-परगना को बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ संघर्ष की राह दिखाएगी.’

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, कई सभाओं और कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    Income Tax Department के रडार पर 63,000 रेस्‍टोरेंट, सर्वेक्षण में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगा, पूरे देश में एक्‍शन शुरू
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Champai Soren cornered Hemant government on Bangladeshi infiltration truth does not change by burying head in sand like an ostrich
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, कई सभाओं और कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    March 10, 2026

    Income Tax Department के रडार पर 63,000 रेस्‍टोरेंट, सर्वेक्षण में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगा, पूरे देश में एक्‍शन शुरू

    March 10, 2026

    Rajya sabha Election: शरद पवार सहित 26 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का चुना जाना तय

    March 10, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, कई सभाओं और कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    March 10, 2026

    Income Tax Department के रडार पर 63,000 रेस्‍टोरेंट, सर्वेक्षण में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगा, पूरे देश में एक्‍शन शुरू

    March 10, 2026

    Rajya sabha Election: शरद पवार सहित 26 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का चुना जाना तय

    March 10, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शेयर बाजार में.जोरदार उछाल, Sensex 800 अंक से अधिक चढ़ा

    March 10, 2026

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group