Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Champai Soren: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन लगायेंगे ‘आदिवासी महादरबार’, हेमंत सरकार के खिलाफ फूंकेंगे बिगुल
Breaking News

Champai Soren: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन लगायेंगे ‘आदिवासी महादरबार’, हेमंत सरकार के खिलाफ फूंकेंगे बिगुल

News DeskBy News DeskAugust 31, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को कहा कि आदिवासी समुदाय के नेता अक्टूबर में रांची जिले के नगरी में एक ‘आदिवासी महादरबार’ का आयोजन करेंगे, जिसमें करोड़ों रुपये के सरकारी स्वास्थ्य संस्थान के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी. चंपई सोरेन को इसी मुद्दे पर आदिवासी संगठनों द्वारा ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ नाम से आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून एवं व्यवस्था की संभावित समस्या की आशंका के मद्देनजर पिछले रविवार को नजरबंद कर दिया गया था. बीस से अधिक आदिवासी समूहों, किसानों और भूमि मालिकों ने उस स्थल पर आंदोलन में भाग लिया जहां झारखंड सरकार द्वारा 1,074 करोड़ रुपये की रिम्स-2 अस्पताल परियोजना प्रस्तावित की गई है.

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सोरेन ने एक बयान में कहा कि एक बार फिर, मैं सरकार को याद दिलाना चाहूंगा कि हमारा विरोध प्रस्तावित रिम्स-2 अस्पताल के खिलाफ नहीं है. एक नहीं, आप (राज्य सरकार) दस अस्पताल बनाएं, लेकिन किसानों की कृषि भूमि पर बिल्कुल नहीं, क्योंकि मनुष्य को दवा से ज्यादा अनाज की जरूरत है.
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जब भी आदिवासियों/मूलवासियों की भूमि अधिग्रहण करने या उन्हें विस्थापित करने का कोई प्रयास किया जाएगा, मैं इसका विरोध करूंगा और समुदाय के साथ खड़ा रहूंगा.

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत

रविवार को नगरी में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अपने और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए सोरेन ने कहा कि आदिवासी विरोधी सरकार को पता होना चाहिए कि अपनी जमीन पर हल चलाना और पौधे रोपना कोई अपराध नहीं है. इसलिए सरकार को मामला वापस लेना चाहिए. नगरी विरोध प्रदर्शन के दौरान बाहरी लोगों को लाने के मंत्रियों और विधायकों द्वारा लगाए गए आरोपों पर टिप्पणी करते हुए, सोरेन ने सवाल किया,

UPI Payment पर MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

‘‘मैं उनसे प्राथमिकी देखने के लिए कहूंगा, जिसमें केवल आदिवासियों और मूलवासियों के नाम ही आरोपियों के रूप में दर्ज हैं. सोरेन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की मानसिकता समझी जा सकती है जो आदिवासी समुदाय के सदस्यों को बाहरी बताती है और बांग्लादेशी घुसपैठियों को अपना मानती है.’

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत

November 6, 2026

UPI Payment पर MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

November 6, 2026

Tata Group Controversy: रतन टाटा के करीबी सहयोगी रह चुके मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से हटाए जाने को दी चुनौती

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत

November 6, 2026

UPI Payment पर MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

November 6, 2026

Tata Group Controversy: रतन टाटा के करीबी सहयोगी रह चुके मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से हटाए जाने को दी चुनौती

November 6, 2026

Supreme court का आदेश, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं, हिरासत में लेने से शुरू होगी 24 घंटे की गिरफ्तारी की समयसीमा

November 6, 2026

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का राज्य सरकार का फैसला jharkhand Highcourt ने निरस्त किया

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group