Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Champai Soren: चाईबासा लाठीचार्ज के पीड़ितों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, आदिवासियों पर अत्याचार ही राज्य सरकार का सच है..
    Breaking News

    Champai Soren: चाईबासा लाठीचार्ज के पीड़ितों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, आदिवासियों पर अत्याचार ही राज्य सरकार का सच है..

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पूर्व मुख्य मंत्री चंपाई सोरेन मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम पहुंचे. यहां चाईबासा के बादुडी और गितिलपी गांव के चाईबासा लाठीचार्ज के पीड़ितों का हाल जाना. उन्होंने कहा कि आदिवासियों पर अत्याचार, उनकी जमीन जबरन लूटने का प्रयास, उन पर लाठीचार्ज यही झारखंड की इस तथाकथित अबुआ सरकार का सच है. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने चाईबासा में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर स्थानीय समाज द्वारा ‘नो एंट्री’ की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि “इस अपराध” के लिए सरकार ने आधी रात में प्रदर्शनकारियों को पहले लाठियों से पिटवाया.चंपाई सोरेन के अनुसार, लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया.

    उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले डेढ़ दर्जन लोगों को जेल भेजा गया, और सरकार का ‘दिल न भरने’ पर 75 लोगों पर नामजद तथा 500 अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया. उन्होंने इस दमनकारी कार्रवाई के मानवीय पहलू पर जोर देते हुए एक पीड़ित परिवार का उदाहरण दिया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने मार्मिक लहजे में कहा, “इन मासूम बच्चों की आंखों में छिपे दर्द, इनके चेहरों पर पसरी मायूसी, और इस खामोशी के पीछे के अहसास को समझिये…” उन्होंने बताया कि इन बच्चों के पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं, जबकि इनकी माँ पिछले महीने से जेल में है. इस हालात में ये बच्चे माता-पिता के होते हुए भी अनाथों की तरह जीवन जीने को मजबूर हैं और भोजन-पानी के लिए पड़ोसियों पर निर्भर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इन बच्चों को इस हालात में पहुँचाने वाले लोग सत्ता के नशे में झूम रहे हैं. कुछ परिवार को श्री सोरेन ने आर्थिक सहयोग भी किया. उन्होंने कहा कि जो प्रक्रिया है, सबका नाम निकालेंगे. उसके बाद एक बडा जन आंदोलन करेंगे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    atrocities on tribals are the truth of the state government. Champai Soren: Former CM Champai Soren reached Chaibasa to meet the victims of lathicharge Champai Soren: चाईबासा लाठीचार्ज के पीड़ितों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आदिवासियों पर अत्याचार ही राज्य सरकार का सच है..
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group