Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Champai Soren Protest Rims-2: रिम्स 2 अस्पताल परियोजना की जमीन को लेकर चंपई सोरेन के विरोध प्रदर्शन ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ से पहले नगड़ी में निषेधाज्ञा, सभा करने पर रोक
    Breaking News

    Champai Soren Protest Rims-2: रिम्स 2 अस्पताल परियोजना की जमीन को लेकर चंपई सोरेन के विरोध प्रदर्शन ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ से पहले नगड़ी में निषेधाज्ञा, सभा करने पर रोक

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के रांची में करोड़ों रुपये की स्वास्थ्य परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर आदिवासी संगठनों के विरोध प्रदर्शन से एक दिन पहले प्रशासन ने शनिवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी और राज्य की राजधानी के नगड़ी इलाके में सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध लगा दिया. किसानों, भूमि मालिकों और 20 से अधिक आदिवासी समूहों ने रविवार को उस स्थल पर ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है, जहां एक हजार करोड़ रुपये की रिम्स 2 अस्पताल परियोजना प्रस्तावित है. राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सुविधा केंद्र राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के विस्तार को रिम्स 2 नाम दिया गया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने भी आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की है.

    रांची के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने बताया कि नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 स्थल के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. रांची प्रशासन द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘कांके के नगड़ी मौजा में प्रस्तावित रिम्स-2 स्थल के लिए सीमांकन और सुरक्षा बाड़ लगाने का काम पूरा हो गया है. यह समझा जा रहा है कि स्थल पर भीड़ जमा हो सकती है और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बाड़ वाले क्षेत्र में घुसकर कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश की संभावना भी है.

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    निषेधाज्ञा के तहत निर्दिष्ट परिधि के भीतर सार्वजनिक सभाओं और पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है. आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त, हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और पारंपरिक हथियार जैसे लाठी, भाले, धनुष और तीर ले जाना प्रतिबंधित है तथा क्षेत्र में लाउडस्पीकर का उपयोग करना भी वर्जित है. कुमार ने कहा कि ये दिशानिर्देश अगले दो महीनों के लिए प्रभावी होंगे. सोरेन ने 19 अगस्त को संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि सरकार द्वारा जबरन भूमि अधिग्रहण किया गया है और क्षेत्र में सुरक्षा बाड़ लगाकर किसानों को अपनी जमीन पर खेती करने से रोका जा रहा है.

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ban on holding a meeting Champai Soren Protest Rims-2: Before Champai Soren's protest 'Hal Joto Champai Soren Protest Rims-2: रिम्स 2 अस्पताल परियोजना की जमीन को लेकर चंपई सोरेन के विरोध प्रदर्शन ‘हल जोतो prohibitory order was imposed in Nagdi Ropa Ropo' regarding the land of Rims 2 hospital project रोपा रोपो’ से पहले नगड़ी में निषेधाज्ञा सभा करने पर रोक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित

    July 6, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group