Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»BJP में शामिल होने से पहले चंपाई आज देंगे सभी पदों से इस्तीफा, JMM बोला, फैसले पर करें पुनर्विचार
    Jamshedpur

    BJP में शामिल होने से पहले चंपाई आज देंगे सभी पदों से इस्तीफा, JMM बोला, फैसले पर करें पुनर्विचार

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी है. वह बुधवार दोपहर दिल्ली से रांची लौटेंगे और अपने सभी पदों से इस्तीफा देंगे. 30 को रांची में भाजपा में शामिल होंगे. दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि मैंने अपनी स्थिति 18 अगस्त को ही स्पष्ट कर दी थी. पहले मैंने सोचा था कि संन्यास ले लूंगा, लेकिन फिर जनता के समर्थन के कारण मैंने फैसला बदला. अब मैंने बीजेपी में जाने का फैसला कर लिया है. चंपाई ने कहा कि वह और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भाजपा में शामिल होंगे. एक सवाल के जवाब में चंपाई ने कहा कि झामुमो में उनसे सीनियर केवल शिबू सोरेन हैं. पर उनका स्वास्थ्य खराब है. वह बोल नहीं पाते हैं. इसलिए हमने नया अध्याय शुरु किया है.

    चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की घोषणा के बाद झामुमो की पहली आधिकारिक रूप से प्रतिक्रिया आयी है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने इसे आत्मघाती कदम बताया है. उन्होंने चंपाई से फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह भी किया है. उन्होंने कहा कि अगर चंपाई सोरेन को किसी बात को लेकर नाराजगी थी, तो उन्हें बात करनी चाहिए थी. विनोद पांडेय ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन से जमशेदपुर में एक निजी कार्यक्रम में बात करनी चाही, लेकिन चंपाई दा से बात नहीं हो सकी. उस दिन प्रयास किया गया, पर दुर्भाग्य से बात नहीं हो पायी. उन्होंने कहा कि चंपाई दा ने अबतक झामुमो से इस्तीफा नहीं दिया. विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हम चाहते हैं कि चंपाई सोरेन बीजेपी में जाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें. उनके इस फैसले से झामुमो कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है. चंपाई सोरेन को जिस पार्टी ने इतना सम्मान दिया, उन्हें कम से कम इसका सम्मान रखना चाहिए था. पांडेय ने कहा कि पार्टी के सभी बड़े कार्यकर्ताओं ने प्रयास किया कि वह पार्टी न छोड़ें.

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Champai will resign from all posts today before joining BJP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 12, 2026

    Indian Railways Fine Update :बिलासपुर मंडल में ‘नाका टिकट चेकिंग अभियान’ से हड़कंप, 20 ट्रेनों की जांच में 644 बेटिकट यात्रियों से लाखों का जुर्माना वसूला

    June 12, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए उपायुक्त राजीव रंजन ने जागरूकता रथ और बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से की खास अपील

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group