Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»स्टॉक मार्केट में चंदन हेल्थकेयर की जोरदार एंट्री, पहले ही दिन लगा अपर सर्किट
    National

    स्टॉक मार्केट में चंदन हेल्थकेयर की जोरदार एंट्री, पहले ही दिन लगा अपर सर्किट

    News DeskBy News DeskFebruary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. नॉर्थ इंडिया में डायग्नोस्टिक सेंटर्स चलाने वाली कंपनी चंदन हेल्थकेयर ने आज घरेलू शेयर बाजार में जोरदार एंट्री की. आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 159 रुपये के भाव पर जारी हुए थे. आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 3.84 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 165.10 रुपए के स्तर पर हुई. लिस्टिंग के तुरंत बाद कंपनी के शेयर खरीदारी के सपोर्ट से उछल कर 173.35 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गए. इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही 9.03 प्रतिशत का मुनाफा हो गया.

    चंदन हेल्थकेयर का 107.36 करोड़ रुपये का आईपीओ 10 से 12 फरवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 7.04 गुना सब्सक्राइब हो गया था. इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 7.58 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 18.85 गुना सब्सक्रिप्शन आया था. इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 2.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इस आईपीओ के तहत 70.79 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं. इसके अलावा 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 22,99,936 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचे गए हैं. आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी लखनऊ में नया फ्लैगशिप डायग्नोस्टिक सेंटर लगाने, अयोध्या और लखनऊ में नया सेंट्रल रिफरेंस लैबोरेट्री सेटअप करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी.

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में दिन-रात चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 917 बेटिकट यात्रियों से वसूला 6.60 लाख का जुर्माना

    कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है. वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी को 1.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 3.59 करोड़ और 2023-24 में 16.36 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया. इस दौरान कंपनी का राजस्व 21 प्रतिशत वार्षिक से अधिक की चक्रवृद्धि दर से बढ़ कर 177.96 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया. मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच कंपनी को 17.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका है. इसी तरह इस अवधि में कंपनी 167.99 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल कर चुकी है.

    Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chandan Healthcare made a strong entry in the stock market upper circuit hit on the very first day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :संताली भाषाओं की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सीएम से करेंगे वार्ता: संजीव सरदार

    June 13, 2026

    Tata Sons Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की चार घंटे चली बैठक में वार्षिक लेखा को मंजूरी, चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा रहे मौजूद

    June 13, 2026

    NEET UG Exam: NTA ने नीट-यूजी 2026 के लिए ‘रफ’ काम की जगह बढ़ाने, परीक्षा अवधि में विस्तार की घोषणा की

    June 13, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में दिन-रात चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 917 बेटिकट यात्रियों से वसूला 6.60 लाख का जुर्माना

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :रक्तदान से बनता मानव जीवन महान ,विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2026 पर विशेष

    June 13, 2026

    ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर में जल संकट पर सड़क पर उतरी जनता, 15 जुलाई तक सीतारामपुर प्लांट चालू करने का मिला आश्वासन

    June 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :संताली भाषाओं की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सीएम से करेंगे वार्ता: संजीव सरदार

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group