Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर में जल संकट पर सड़क पर उतरी जनता, 15 जुलाई तक सीतारामपुर प्लांट चालू करने का मिला आश्वासन
Breaking News

ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर में जल संकट पर सड़क पर उतरी जनता, 15 जुलाई तक सीतारामपुर प्लांट चालू करने का मिला आश्वासन

News DeskBy News DeskJune 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में उत्पन्न भयंकर पेयजल संकट के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश अब सड़क पर आ गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर जन कल्याण मोर्चा और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में आकाशवाणी चौक (पटेल चौक के सामने) पर एक विशाल एकदिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। इस शांतिपूर्ण धरने की अध्यक्षता जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष और अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की। कार्यक्रम का संचालन एस के सवाई ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डी.एन. ओझा ने किया। धरने में शहर के सैकड़ों नौजवान, महिलाएं, बुजुर्ग और कई वार्ड पार्षद शामिल हुए।

उपायुक्त के निर्देश पर धरना स्थल पहुंचे अधिकारी

जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए सरायकेला खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम और संबंधित विभाग के आला अधिकारी तुरंत धरना स्थल पर पहुंचे। इनमें आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, जुडको (JUIDCO) के डीजीएम संतोष चौबे, प्रोजेक्ट मैनेजर नयन मोदक, जिंदल के जीएम पीयूष सिंह और नगर निगम के कार्यपालक अभियंता कैलाश झा शामिल थे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और निम्नलिखित पांच प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी।

अधिकारियों द्वारा दिए गए 5 प्रमुख आश्वासन

  1. सीतारामपुर प्लांट: सीतारामपुर स्थित 30 MLD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को 15 जुलाई 2026 तक हर हाल में चालू कर दिया जाएगा।

  2. सहारा गार्डन में कनेक्शन: आदित्यपुर-2 (आरआईटी थाना क्षेत्र) के सहारा गार्डन और आदित्य सिंडिकेट के उपभोक्ताओं को एक सप्ताह के अंदर सोसाइटी के अंदर तक पेयजल कनेक्शन मिलेगा।

    Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

  3. सापड़ा फिल्टर प्लांट: सापड़ा में 60 MLD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 11000 वोल्ट लाइन हेतु वन विभाग से 8.045 हेक्टेयर जमीन की एनओसी (NOC) मिलने की प्रक्रिया जारी है। इसे दिसंबर 2027 तक पूरी तरह चालू कर लिया जाएगा।

  4. वार्ड 16 में त्वरित फंड: वार्ड नंबर 16 (पार्षद राजा रानी महतो) में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 10 दिनों के अंदर 7 लाख रुपये स्वीकृत किए जाएंगे।

  5. ड्राई जोन वार्ड 17: सीतारामपुर 30 MLD प्लांट शुरू होते ही सबसे ज्यादा प्रभावित ‘ड्राई जोन’ वार्ड नंबर 17 में पानी पहुंचाने की विशेष जिम्मेदारी कार्यपालक अभियंता पंकज झा को दी गई है।

    Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

पार्षदों और गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस महाधरने में वार्ड 2 की सुप्रिया महतो, वार्ड 6 के धनंजय गुप्ता, वार्ड 17 की नीतू शर्मा, वार्ड 30 के सुधीर चौधरी और वार्ड 15 के नथुनी सिंह सहित कई पार्षद शामिल हुए। इसके अलावा डॉ. लाल मोहन महतो, शशांक कुमार गांगुली, चंद्रमा पांडे, निहार रंजन होर, शारदा देवी और पर्यावरणविद अमरेश कुमार समेत 300 से अधिक लोग मौजूद रहे।

19 जुलाई को होगी समीक्षा बैठक

जन कल्याण मोर्चा और अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दिए गए आश्वासनों में कोई भी कोताही बरती गई, तो 19 जुलाई 2026 को रोड नंबर 32 स्थित कार्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक होगी। इसमें आगे की कड़ी कार्रवाई और बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

November 6, 2026

Noyal Tata 12 नवंबर को TITAN के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से हो जाएंगे सेवानिवृत्त

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group