Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Chandil Dam Tourism: झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने चांडिल डैम का किया दौरा, बोले-टापू पर इको कॉटेज व रिसोर्ट बनायेंगे
    Jamshedpur

    Chandil Dam Tourism: झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने चांडिल डैम का किया दौरा, बोले-टापू पर इको कॉटेज व रिसोर्ट बनायेंगे

    News DeskBy News DeskFebruary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू रविवार को चांडिल डैम पहुंचे. चांडिल डैम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए समिति व स्थानीय लोगों से क्षेत्र की जानकारी ली. चांडिल डैम के नौका विहार, डिमुडीह, बोराबिंधा जाकर पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया. बोटिंग से चांडिल डैम का भ्रमण किया.

    बोटिंग के दौरान आइलैंड, सेवंथ हिल का भी जायजा लिया. मंत्री चांडिल डैम में करीब डेढ़ घंटे तक रहकर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अवलोकन किया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि चांडिल डैम झारखंड का लोकप्रिय पर्यटक स्थल है. निश्चित रूप से यहां पर पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए नयी नयी चीजों को सोचना होगा.

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    उन्होंने कहा चांडिल डैम में अभी तक दो प्रोजेक्ट पर निगाह है. इसमें एक चांडिल डैम के नीचे रिसोर्ट जबकि दूसरा डैम के बीच टापू(आइलैंड) पर इको कॉटेज बनेगा. झारखंड के 14वें स्थान पर चांडिल डैम पर्यटक स्थल है. डैम को पूर्ण रूप से विकास होने पर चांडिल की खूबसूरती बढ़ेगी. इससे दूरदराज से पर्यटक पहुंचेंगे. यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा. चांडिल एक बेहतरीन टूरिस्ट स्थल है. यहां की नयी चीजों को जानने व समझने के लिए आये हैं.

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    यहां के पर्यटकों के लिए और क्या बेहतर किया जा सकता है, इसको देखने के लिए आये हैं. यहां दो प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है. एक डैम के नीचे रिसोर्ट बनेगा व दूसरा डैम के अंदर आइलैंड बनाया जायेगा. साथ ही आइलैंड में इको कॉटेज बनाने का प्रस्ताव है. बहुत जल्द इसे धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे. इस अवसर पर विधायक सविता महतो, उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, एसडीएम विकास राय, सीएम के मामा चारुचांद किस्कू, सरदीप नायक आदि मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chandil Dam Tourism: Jharkhand Tourism Minister Sudivya Sonu visited Chandil Dam said- we will build eco cottages and resorts on the island
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ एनडीए का जमशेदपुर बंद आज, शहर में रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा, फ्लैग मार्च निकला, भारी पुलिस बल तैनात

    July 3, 2026

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group