Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chandil ‘Train Accident’: चांडिल स्टेशन के पास दो मालगाड़ियों में भीषण टक्कर, कई रेल कर्मी घायल, कई डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों का परिचालन ठप
    Breaking News

    Chandil ‘Train Accident’: चांडिल स्टेशन के पास दो मालगाड़ियों में भीषण टक्कर, कई रेल कर्मी घायल, कई डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों का परिचालन ठप

    News DeskBy News DeskAugust 9, 2025Updated:August 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chandi. चांडिल रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई. दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए. रेल पटरी को भी नुकसान पहुंचा है. दुर्घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं. चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. हादसा शनिवार सुबह चांडिल रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 375/22 के समीप हुआ है. दुर्घटनास्थल पितकी रेलवे गेट और चांडिल स्टेशन के बीच है. हादसे में चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के अनुसार, तकनीकी कारणों के चलते यह दुर्घटना हुई. हादसे के बाद पूरे अप और डाउन लाइन पर परिचालन ठप हो गया है. रेलवे की ओर ते चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट की सभी यात्री व मालगाड़ियों का परिचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है. कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है. यात्रियों को हेल्पडेस्क और स्टेशन घोषणाओं के जरिए जानकारी दी जा रही है.

    चांडिल स्टेशन पार करने के बाद हादसा

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    मिली जानकारी के अनुसार, आयरन ओर लदी एक मालगाड़ी टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही थी, चांडिल स्टेशन पार करने के बाद मालगाड़ी पटरी से उतर गई. डिरेल हुई मालगाड़ी के कई डब्बे विपरित दिशा से आने वाले ट्रैक पर आ गए. इस कारण विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी उन डिब्बों से टकरा गए, जिससे दूसरी मालगाड़ी के भी कई डिब्बे पटरी से उतर गए है.

    हादसे की जांच शुरू
    रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना के कारण सैकड़ों यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हुए हैं और उन्हें वैकल्पिक साधनों से गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ART Chandil 'Train Accident': Two freight trains collided near Chandil station several coaches derailed several railway workers injured train operations halted चांडिल रेल हादसा टाटानगर ट्रेन परिचालन ठप दक्षिण पूर्व रेलवे बोकारो मालगाड़ी टक्कर रेल दुर्घटना रेलवे जांच सिग्नलिंग गड़बड़ी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group