Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chandrashekhran: टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, ब्रिटेन ने ‘नाइटहुड’ सम्मान से नवाजा
    Breaking News

    Chandrashekhran: टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, ब्रिटेन ने ‘नाइटहुड’ सम्मान से नवाजा

    News DeskBy News DeskMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया है। ब्रिटिश उच्चायुक्त के आवास पर बुधवार रात आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ‘नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (केबीई)’ की उपाधि प्रदान की गई। यह ब्रिटेन का एक प्रतिष्ठित सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो विदेशी नागरिकों को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए दिया जाता है।

    ब्रिटिश उच्चायोग ने बयान में कहा, टाटा समूह, ब्रिटेन में लंबे समय से निवेश करता आया है। यह निवेश मोटर वाहन, इस्पात, प्रौद्योगिकी और उपभोक्ता क्षेत्रों तक फैला है। यह ब्रिटेन में रोजगार, उन्नत विनिर्माण एवं स्वच्छ प्रौद्योगिकियों की ओर बदलाव को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें कहा गया है, टाटा समूह के चेयरमैन के रूप में उन्होंने भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने और कई वर्षों से ब्रिटेन में निवेश बढ़ाने में असाधारण योगदान दिया है।

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने चंद्रशेखरन को ब्रिटेन का बेहतरीन मित्र और भारत के कॉरपोरेट जगत की एक प्रतिष्ठित हस्ती बताया। यह सम्मान ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय की ओर से कैमरून ने चंद्रशेखरन को प्रदान किया।

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    चंद्रशेखरन ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं है, बल्कि ‘टाटा समूह के सभी सहयोगियों का है। उन्होंने कहा, 70,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ, टाटा समूह का ब्रिटेन के साथ प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता, आतिथ्य, इस्पात, रसायन व मोटर वाहन क्षेत्रों में मजबूत और दीर्घकालिक संबंध रहा है। साथ ही जेएलआर और टेटली जैसे प्रतिष्ठित ब्रिटिश ब्रांड भी इससे जुड़े हैं। टाटा समूह के चेयरमैन ने कहा, भविष्य के लिए भी ब्रिटेन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता मजबूत और अटूट बनी हुई है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Britain honored him with 'Knighthood'. Chandrasekharan: Another achievement added to the name of Tata Group Chairman Chandrasekharan Chandrashekhran: टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि ब्रिटेन ने ‘नाइटहुड’ सम्मान से नवाजा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group