Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Chhath Mahaparv: आज से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा सूर्योपासना का छठ महापर्व, आठ नवंबर को उदीयमान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ होगा संपन्न
    Headlines

    Chhath Mahaparv: आज से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा सूर्योपासना का छठ महापर्व, आठ नवंबर को उदीयमान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ होगा संपन्न

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व पांच नवंबर मंगलवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है. कोयलांचल में छठ को लेकर तैयारियां पूरे जोरों पर है. छठ घाट की सफाई की जा रही है. कहीं घर की छत पर, तो कहीं जलाशयों में आस्था का घाट सजाया जा रहा है. व्रतियों के घरों में बजनेवाले छठ गीत वातावरण को छठमय बनाने के साथ भक्तों में उत्साह जगा रहे हैं. छठ पूजा समिति भी सक्रिय हो गयी है. दूसरे राज्य से लोग अपने घर छठ महापर्व में लौटने लगे हैं. सूप, दउरा, फल का बाजार सज गया है. पांच नवंबर को नहाय खाय से शुरू होने वाला छठ महापर्व का समापन आठ नवंबर को उदीयमान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो जायेगा. पांच नवंबर को व्रती स्नान-ध्यान कर भास्कर देव की उपासना का पर्व निर्विघ्न पार करने का संकल्प लेंगे. मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से अरवा चावल का भात, चना का दाल व कद्दू की सब्जी बनाकर भास्कर देव को नमन करने के बाद स्वयं ग्रहण करेंगे. इसके बाद परिवार के सदस्य व अन्य लोग कद्दू भात का प्रसाद ग्रहण करेंगे.

    छह को खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास छह नवंबर बुधवार को पर्व के दूसरे दिन खरना है. इसे लोहंडा भी कहते हैं. खरना के दिन व्रति सुबह से निर्जला उपवास रखकर संध्या में स्नान ध्यान करने के बाद नियम से खीर, रसिया, पूड़ी बनाकर छठी मइया को भोग लगायेंगे. उसके बाद स्वयं खरना करेंगी. व्रति के खरना करने के बाद परिवार वाले व मुहल्लेवालों के बीच प्रसाद वितरित किया जायेगा. खरना के बाद से व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जायेगा.

    सात नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    को अर्घ्य : सात नवंबर गुरुवार को पहला अर्घ्य के दिन सुबह से ही सूप पर चढ़ाने के लिए प्रसाद बनना शुरू हो जाता है. व्रती के साथ ही सहयोग करनेवाले मिलकर छठी मइया का आह्वान कर चूल्हे में आग प्रज्वलित करते हैं. छठ गीत गाते हुए सभी प्रसाद तैयार करते हैं. प्रसाद तैयार करने के बाद दौरा व सूप सजाया जाता है. इसके बाद घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा.

    आठ नवंबर को उदीयमान भास्कर को अर्घ्य

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    चार दिवसीय पर्व के अंतिम दिन उदीयमान भास्कर को अर्घ्य दिया जायेगा. अहले सुबह व्रति छठ घाट पहुंचकर सूर्य देव की उपासना में लग जायेंगे. उनके उदय होने तक सभी कर जोड़कर उनके उदय होने की आरजू विनती करेंगे. उनके दर्शन के साथ ही अर्घ्य दिया जायेगा. कोई मन्नत मांगेगा, तो कोई मन्नत पूरी होने पर पान के पत्ते पर कपूर जलाकर सूर्य देव को अर्पित करेगा. पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरित किया जायेगा. व्रती के पारण के छठ संपन्न होगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chhath Mahaparv: The Chhath Mahaparv of Surya Pooja is starting from today with Nahai Khay it will be concluded on November 8 with offering Arghya to the rising Bhaskar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026
    Recent Post

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का किया भंडाफोड़

    February 12, 2026

    Jharkhand Assembly: झारखंड के मंत्री-विधायकों को मिला टेबलेट, अब कहीं से, कभी भी विधानसभा की कार्यवाही में हो सकेंगे शामिल

    February 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group