Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Chhatisgarh: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में ठेकेदार सुरेश हैदराबाद से गिरफ्तार, सेप्टिक टैंक से मिला था शव, जानें पूरा मामला
Breaking News

Chhatisgarh: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में ठेकेदार सुरेश हैदराबाद से गिरफ्तार, सेप्टिक टैंक से मिला था शव, जानें पूरा मामला

News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025Updated:January 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Raipur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हैदराबाद से हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सुरेश चंद्राकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार था. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने रविवार देर रात हैदराबाद से सुरेश को हिरासत में लिया. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर तथा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

पुलिस के मुताबिक स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर (33) एक जनवरी को लापता हो गए थे तथा उनका शव तीन जनवरी को बीजापुर शहर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था. राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया था कि मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर का संबंध कांग्रेस से था. हालांकि, कांग्रेस ने दावा किया कि सुरेश चंद्राकर हाल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे.

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

बीजापुर में सड़क निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली एक खबर 25 दिसंबर को ‘एनडीटीवी’ पर प्रसारित हुई थी, जिसे मुकेश चंद्राकर की हत्या की वजह बताई जा रही है. यह निर्माण कार्य ठेकेदार सुरेश चंद्राकर से जुड़ा हुआ था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

November 9, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

November 9, 2026

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

November 9, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

November 9, 2026

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026

Sansad Session: संसद के मानसून सत्र का 88 दिन बाद भी नहीं हुआ सत्रावसान, कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए की गई थी स्थगित

November 9, 2026

Share Market: आईटी कंपनी शेयर में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में फिसले

November 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group