Site icon Lahar Chakra

Chhatisgarh Naxal: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, एक जवान ने भी गंवाई जान, भारी मात्रा में हथियार बरामद, विस्फोट में बाल-बाल बचे अधिकारी

Bijapur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इस घटना में एक जवान ने भी जान गंवाई है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया. उन्होंने बताया कि गंगालूर थाने से नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को रवाना किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है.

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों का शव बरामद किया है. इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान ने भी जान गंवाई है. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और तलाश अभियान जारी है.

इधर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया जिसमें एक अधिकारी समेत दो सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इस घटना में एक जवान और एक अधिकारी की आंखों में धूल और मिट्टी जाने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए अभियान क्षेत्र से बाहर निकाला गया है.

Exit mobile version