Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सात गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
    Headlines

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सात गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने झारखंड के सात पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इनमें रांची की झारखंड क्रांतिकारी पार्टी, झारखंड पार्टी (सेक्युलर), लोक जन विकास मोर्चा, राष्ट्रीय देशज पार्टी एवं राष्ट्रीय संगाइल पार्टी, पूर्वी सिंहभूम की झारखंड पीपल्स पार्टी और चतरा की राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा शामिल हैं.

    इन दलों पर आरोप है कि इन्होंने लगातार तीन वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23, 2023-24) का वार्षिक अंकेक्षित खाता संबंधी विवरण भारत निर्वाचन आयोग को ससमय उपलब्ध नहीं कराया. साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाग लेने के बावजूद, इन्होंने निर्धारित समय सीमा (विधानसभा चुनाव के बाद 75 दिन व लोकसभा चुनाव के बाद 90 दिन) के भीतर अपना व्यय-विवरणी भी आयोग को समर्पित नहीं किया. यह जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन है.

    Jharkhand: दिवंगत बड़े भाई और JMM के वरिष्ठ नेता रहे दुर्गा सोरेन की जयंती पर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, उनके संघर्ष को किया याद

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सात दलों से 09 अक्टूबर 2025 तक शपथ पत्र एवं आवश्यक साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. इसके अतिरिक्त 16 अक्टूबर को व्यक्तिगत सुनवाई की तिथि भी तय की गई है. निर्देश दिया गया है कि यदि नियत समय तक पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया तो यह माना जाएगा कि पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है और इस संबंध में रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को भेज दी जाएगी. संबंधित राजनीतिक दलों को यह नोटिस उनके पंजीकृत पते पर भेजा गया है तथा समाचार पत्रों में आम सूचना के रूप में भी प्रकाशित कराया गया है.

    Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chief Electoral Officer issues show cause notices to seven unrecognized political parties Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: दिवंगत बड़े भाई और JMM के वरिष्ठ नेता रहे दुर्गा सोरेन की जयंती पर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, उनके संघर्ष को किया याद

    September 11, 2026

    Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों

    September 11, 2026

    TRF Bonous Announced: टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को 12.44% बोनस मिलेगा, 18 सितंबर तक खातों में पहुंच जायेगी राशि

    September 11, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: दिवंगत बड़े भाई और JMM के वरिष्ठ नेता रहे दुर्गा सोरेन की जयंती पर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, उनके संघर्ष को किया याद

    September 11, 2026

    Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों

    September 11, 2026

    TRF Bonous Announced: टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को 12.44% बोनस मिलेगा, 18 सितंबर तक खातों में पहुंच जायेगी राशि

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में JTBS ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

    September 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group