Site icon Lahar Chakra

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चांडिल के कांगलाडीह मामा के घर पहुंचे, अन्नप्रासन्न में लिया हिस्सा

सरायकेला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक रविवार को चांडिल अनुमंडल के कांगलाडीह गांव में मामा के घर पहुंच गये. यहां उन्होंने मामा के बेटे के अन्नप्रासन्न में शिरकत की और बच्चे को आशीर्वाद दिया.

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चांडिल अनुमंडल में कड़ी सुरक्षा थी. उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधिकारी वहां मौजूद थे.

उनके साथ गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, ईचागढ़ विधायक सविता महतो और माता रुपी सोरेन भी उपस्थित थीं. कार्यक्रम में  पारिवारिक सदस्य और स्थानीय नेता भी शामिल हुए.

 

Exit mobile version