Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»बीपीएससी अभ्यर्थियों को बातचीत के लिए मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बुलाया
Bihar

बीपीएससी अभ्यर्थियों को बातचीत के लिए मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बुलाया

News DeskBy News DeskDecember 29, 2024Updated:December 29, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पटना. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा को फिर से कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों को वार्ता करने के लिए आज देर शाम बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बुलाया है.

दूसरी ओर, हजारों अभ्यर्थी जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच कर चुके हैं. गांधी मैदान में अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है. हालांकि, देखना यह है कि अभ्यर्थी मुख्य सचिव से मिलने को तैयार होते हैं या नहीं. अभ्यर्थियों की ओर से लगातार सिर्फ मुख्यमंत्री से मिलने की मांग दोहराई जा रही थी.

आंदोलनरत अभ्यर्थियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग करके जेपी गोलंबर के पास रोकने की कोशिश की लेकिन छात्र-छात्राओं को पुलिस की बैरिकेडिंग रोक नहीं सकी. अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और आगे बढ़ गए. अभ्यर्थियों के साथ प्रशांत किशोर, पूर्व आईपीएस अधिकारी और जन सुराज के नेता आनंद मिश्रा सहित जन सुराज के दूसरे बड़े नेता मौजूद हैं. तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच तनातनी की हालत बनी हुई है.

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

इसके पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि वे अभ्यर्थियों के साथ मार्च लेकर निकलेंगे और देखना चाहेंगे कि सरकार के पास कितनी लाठियां हैं. यदि एक भी लाठी चलती हैं, तो नीतीश सरकार को हिला देंगे. आज अभ्यर्थियों का हुजूम पटना के गांधी मैदान में जुटा और घंटों वहां बिहार लोक सेवा आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी होती रही. इस दौरान अभ्यर्थियों ने एक ही मांग री-एग्जाम का नारा लगाया. बाद में वहां प्रशांत किशोर, पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा और दूसरे शिक्षाविद् पहुंच गए.

काफी देर तक पुलिस ने प्रशांत किशोर और अभ्यर्थियों को एक तरह से गांधी मैदान में कैद कर दिया. हालत यह हो गई कि अभ्यर्थी गांधी मैदान से निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस उन्हें निकलने नहीं दे रही थी. कई घंटों तक अभ्यर्थियों की टोली और प्रशांत किशोर पार्टी नेताओं के साथ वहां फंसे रहे. इसके बाद पुलिस ने गेट खोला और गेट खुलते ही अभ्यर्थी कूच कर गए.

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026
Recent Post

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026

Jamshedpur Traffic: मानगो पुल पर नहीं थम रहा महाजाम…घंटों फंस रहे स्कूली बच्चे और जरूरी काम से निकले लोग

October 10, 2026

Jamshedpur. पीएम मॉल पर टाटा स्टील की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू, जमीन की हुई मापी, गेट सील

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group