Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa के रिमांड होम में बाल कैदियों ने जमकर मचाया उत्पात, तोड़फोड़ की, जवानों पर हमला कर भाग निकले 21 बच्चे; DC और SP पहुंचे, पुलिस ने शुरू की छापेमारी
    Breaking News

    Chaibasa के रिमांड होम में बाल कैदियों ने जमकर मचाया उत्पात, तोड़फोड़ की, जवानों पर हमला कर भाग निकले 21 बच्चे; DC और SP पहुंचे, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

    News DeskBy News DeskApril 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा के रिमांड होम (संप्रेक्षण गृह) से 21 बाल कैदी फरार हो गए. बाल कैदियों ने फरार होने के पहले रिमांड होम में जमकर उत्पात भी मचाया. पुलिस उप महानिरीक्षक (कोल्हान) मनोज रतन चौथे ने बताया कि लड़के शाम करीब 6.30 बजे चाईबासा सुधार गृह से भाग गए. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार, बंदियों ने बाहर निकलने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार को क्षतिग्रस्त करने से पहले सीसीटीवी सहित सुधार गृह के विभिन्न सामान में तोड़फोड़ की थी. फरार बाल बंदियों की तलाश की जा रही है. बाल बंदियों को रोकने के क्रम में वहां तैनात तीन जवानों को हल्की चोटें भी लगी है. सूचना पर डीसी कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर मौके पर पहुंचे व मामले व वस्तु स्थिति की जानकारी ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस निखिल राय, एसडीपीओ बहामन टूटी, एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, सदर सीओ उपेंद्र कुमार और मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव दल बल के साथ संप्रेक्षण गृह पहुंचे और मामले को लेकर छानबीन शुरू की.

    क्या बोले जिले के उपायुक्त

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि जिला समाज कल्याण कार्यालय के द्वारा संचालित चाईबासा संप्रेक्षण गृह में उपद्रव उपरांत कुल 21 बाल कैदी गृह से बाहर निकल गए. सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चार बाल कैदी को ट्रेस कर वापस गृह में लाया गया है तथा अन्य को ट्रेस कर वापस लाने हेतु कार्रवाई की जा रही है.

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    संप्रेक्षण गृह में 85 बाल बंदी

    घटना के समय संप्रेक्षण गृह में 85 बाल बंदी मौजूद थे, जिनमें एक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उक्त बाल बंदी संप्रेक्षण गृह के कुछ बंदियों के साथ झगड़ा करने लगा था. इसके बाद बंदी आपस में उलझ गये. थोड़ी देर बाद बाल बंदी संप्रेक्षण गृह की लोहे की गेट को जोर-जोर से धक्का देने लगे, जिससे गेट की लोहे की सांकल मुड़कर खुल गयी. इसके बाद बच्चों ने मुख्य गेट के दाहिनी तरफ लगी लोहे की ग्रिल को तोड़ दिया. इसके बाद बच्चों ने संप्रेक्षण गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे, कुर्सी व अन्य सामानों को तोड़ डाला. साथ ही वहां से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे.

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    रिमांड होम में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

    शुरूआती जानकारी ये मिली है कि मंगलवार की शाम को बाल कैदी संप्रेक्षण गृह में खेल रहे थे. अचानक किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और मारपीट होने लगी. इसके बाद बच्चों ने जमकर उत्पात शुरू किया और तोड़फोड़ करने के बाद वहां से फरार हो गये. रिमांड होम में तोड़फोड़ का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    attacked the soldiers and 21 children escaped; DC and SP arrived Child prisoners created a ruckus in Chaibasa remand home police started raid vandalized it
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    June 23, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    June 23, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के समीप से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group