Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»China ने पाकिस्तान को हथियारों से भरा मालवाहक विमान भेजने की खबरों का खंडन किया, ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
    Breaking News

    China ने पाकिस्तान को हथियारों से भरा मालवाहक विमान भेजने की खबरों का खंडन किया, ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskMay 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bijing. चीन की सेना ने सोमवार को उन खबरों का खंडन किया कि उसके सबसे बड़े सैन्य मालवाहक विमान ने पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति की है और ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (पीएलएएफ) ने इस बात से इनकार किया है कि उसके शीआन वाई-20 सैन्य परिवहन विमान ने पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति की है.

    चीनी रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया कि इंटरनेट पर ‘‘वाई-20 द्वारा पाकिस्तान को राहत सामग्री पहुंचाने’ के बारे में काफी सूचनाएं देखने के बाद, वायु सेना ने एक बयान में कहा कि इस तरह के दावे झूठे हैं.पीएलएएफ ने गलत जानकारी से संबंधित कई फोटो और शब्दों के स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए तथा प्रत्येक स्क्रीनशॉट को लाल रंग से ‘अफवाह’ लिख कर चिह्नित किया गया. रिपोर्ट में कहा गया, ‘इंटरनेट कानून से परे नहीं है। जो लोग सैन्य-संबंधी अफवाहें फैलाते हैं, उन्हें कानूनी रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

    पीएलए के पाकिस्तानी सेना के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। पीएलए द्वारा किया गया यह खंडन महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि दो दिन पहले ही भारत और पाकिस्तान के बीच सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयां रोकने पर सहमति बनी थी.

    स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है। रिपोर्ट के अनुसार 2020 से 2024 तक पाकिस्तान की हथियार खरीद का 81 प्रतिशत हिस्सा चीन से खरीदा गया. इस खरीद में नवीनतम लड़ाकू विमान, रडार, नौसैन्य जहाज, पनडुब्बियां और मिसाइलें शामिल हैं.

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    दोनों देश संयुक्त रूप से जे-17 विमान बनाते हैं, जो पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) का मुख्य आधार है पाकिस्तान द्वारा चीनी हथियारों के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल और दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ संबंधों को देखते हुए, चीनी आधिकारिक मीडिया ने पिछले कुछ दिनों में भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव में काफी रुचि दिखाई है, और विमानों को मार गिराने सहित पाकिस्तान के कुछ दावों को दोहराया है.

    भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में छह मई की देर रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ढांचों को नष्ट कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान के सभी हमलों का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत दिया गया.

    चीन के सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान के विमानों को मार गिराने के दावे की खबरों को प्रमुखता से पेश किया, लेकिन भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के भीतर नौ आतंकी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले और उसके बाद रडार प्रणालियों तथा वायुसैनिक ठिकानों पर हमले को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई.

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले संदेशों की पुष्टि करने के लिए आगाह किया है.कूटनीतिक मोर्चे पर चीन ने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच ‘संघर्ष विराम’ कराने में रचनात्मक भूमिका निभाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    China denies reports of sending a cargo plane full of weapons to Pakistan warns of legal action against those spreading such rumours
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    June 3, 2026

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: साकची से तीन साल की मासूम लापता, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सुराग

    June 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    June 3, 2026

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: साकची से तीन साल की मासूम लापता, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सुराग

    June 3, 2026

    Cyber Crime: अवैध सट्टेबाजी ऐप के जरिए लोगों से तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: हावड़ा ब्रिज के समीप कार को बचाने में हादसा, फ्लाई ऐश लदा हाइवा टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group