Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बोले, झारखंड में बनेगी राजग सरकार, हार की ओर बढ़ रहा विपक्षी गठबंधन
    Bihar

    Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बोले, झारखंड में बनेगी राजग सरकार, हार की ओर बढ़ रहा विपक्षी गठबंधन

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को भरोसा जताया कि झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ हरियाणा के बाद अगली बड़ी हार की ओर बढ़ रहा है. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)- रामविलास के प्रमुख चिराग ने यह भी कहा कि वह झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उनकी पार्टी को एक सीट की पेशकश किये जाने से ‘संतुष्ट’ हैं. उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि इस सीट समझौते से उन्हें अपमानित महसूस होना पड़ा है.

    पासवान ने संवाददाताओं से कहा, “बहुत से लोग हैं, जो मेरे और प्रधानमंत्री के बीच दरार डालना चाहते हैं. वे कभी सफल नहीं होंगे. मैं यह बताना देना चाहता हूं कि हमारी पार्टी न केवल खुश है बल्कि पूरी तरह से संतुष्ट है कि भाजपा ने झारखंड में भी हमें उचित सम्मान दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि 24 अक्टूबर को उनकी पार्टी के उम्मीदवार जनार्दन पासवान नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और इस दौरान वह खुद झारखंड का दौरा करेंगे. पासवान ने कहा, “अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के अलावा पार्टी अपने सहयोगियों को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए रणनीति तैयार करेगी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा 68 सीट पर और उसके सहयोगी दल ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन 10, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनइटेड दो और लोजपा एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. पासवान ने कहा, “हमें विश्वास है कि राजग झारखंड में मजबूत सरकार बनाएगी और कांग्रेस नीत ‘इंडिया’ गठबंधन हरियाणा के बाद अपनी अगली बड़ी हार की ओर बढ़ रहा है

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chirag Paswan: Union Minister Chirag Paswan said NDA government will be formed in Jharkhand opposition alliance is heading towards defeat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group