Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella: छऊ कला के संरक्षण को लेकर मंत्री से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी
    Headlines

    Seraikella: छऊ कला के संरक्षण को लेकर मंत्री से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी

    News DeskBy News DeskMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella: सरायकेला की विश्वविख्यात छऊ कला के संरक्षण, कलाकारों के सम्मान एवं सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जीवन को लेकर सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने झारखंड सरकार के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

    इस दौरान उन्होंने विभागीय सचिव मुकेश कुमार एवं कला संस्कृति निदेशक आशिक अकरम से भी मुलाकात कर सरायकेला की सांस्कृतिक धरोहरों, कलाकारों की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

    नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सरायकेला की छऊ नृत्य कला केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और देश की गौरवशाली पहचान है। उन्होंने कहा कि वर्षों से देश-विदेश में सम्मान प्राप्त करने वाली इस कला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस और दीर्घकालिक पहल की आवश्यकता है।

    मुलाकात के दौरान उन्होंने राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पुनर्जीवन एवं नियमित संचालन, छऊ नृत्य और वाद्य प्रशिक्षकों की नियुक्ति, स्थानीय कलाकारों के लिए सम्मानजनक पेंशन एवं प्रोत्साहन सुविधा, सरायकेला में बहुउद्देशीय कला भवन निर्माण तथा युवा पीढ़ी को पारंपरिक कलाओं से जोड़ने के लिए नियमित प्रशिक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार की मांग उठाई।

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन ‘नार्कोस’ में आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी कामयाबी, टाटानगर स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सरायकेला की धरती ने देश को अनेक प्रतिष्ठित छऊ कलाकार दिए हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और साधना से पूरे विश्व में झारखंड का नाम रोशन किया है। ऐसे कलाकारों का सम्मान और उनका भविष्य सुरक्षित करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।

    इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सरायकेला की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक पारंपरिक छऊ मुखौटा एवं प्रसिद्ध सरायकेला लड्डू भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री ने भी छऊ कला की महत्ता को स्वीकार करते हुए संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सकारात्मक पहल और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

    मुलाकात के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास हेतु अतिरिक्त विशेष फंड उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि ऐतिहासिक एवं जिला मुख्यालय होने के बावजूद सरायकेला आज भी कई आधारभूत समस्याओं से जूझ रहा है। पेयजल, सड़क, नाली, विद्युत व्यवस्था एवं शहरी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार से विशेष सहयोग की आवश्यकता है।

    Seraikela Kharsawan News :अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो पत्थर खदानों में मिली अनियमितताएं,उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    इसके साथ ही उन्होंने सरायकेला क्षेत्र के प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों — श्री जगन्नाथ मंदिर, कुदरसाईं मंदिर एवं मिर्गी चिंगड़ा — के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन मानचित्र में शामिल किए जाने की मांग भी रखी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    chou kala ke sanrakchan ko lekar mantri se mile seraikella kharsawan panchat ke adyakch manoj choudery Jharkhand news seraikella kharsawan news seraikella nagar panchayat ke adyakch manoj choudery news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन ‘नार्कोस’ में आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी कामयाबी, टाटानगर स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    Seraikela Kharsawan News :अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो पत्थर खदानों में मिली अनियमितताएं,उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की चैम्बर ने की अपील

    May 13, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन ‘नार्कोस’ में आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी कामयाबी, टाटानगर स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    Seraikela Kharsawan News :अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो पत्थर खदानों में मिली अनियमितताएं,उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की चैम्बर ने की अपील

    May 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्वी विस के बागुनहातु क्षेत्र को मिली 1.42 करोड़ की लागत वाली आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखी आधारशिला

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group