Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Chowkidar Recruitment Exam: जमशेदपुर के 13 केंद्रों पर चौकीदार नियुक्ति परीक्षा कल, 5496 परीक्षार्थी होंगे शामिल, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी
    Headlines

    Chowkidar Recruitment Exam: जमशेदपुर के 13 केंद्रों पर चौकीदार नियुक्ति परीक्षा कल, 5496 परीक्षार्थी होंगे शामिल, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला में चौकीदार की नियुक्ति के लिए एक दिसंबर को परीक्षा होगी. जिला प्रशासन ने 306 पदों के लिए नियुक्ति निकाली है. जमशेदपुर के 13 परीक्षा केंद्रों पर 5496 परीक्षार्थी भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे. तकनीकी कारणों से पोटका के एक बीट के चौकीदार पद के लिए बाद में अलग से परीक्षा होगी. फिलहाल 305 पदों पर नियुक्ति के लिए ही परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.

    एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने की बैठक, दिये निर्देश

    जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर को आयोजित चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन हेतु प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती, उड़नदस्ता, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई. ब्रीफिंग की अध्यक्षता करते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान ने कहा दिनांक 1 दिसम्बर को आयोजित चौकीदार भर्ती की लिखित परीक्षा पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक जिला के कुल 13 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किये जाएंगे. परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन करना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी, इसके अलावे वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी. परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी, परीक्षार्थियों के प्रवेश के पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थियों का फ्रीस्किंग की जाएगी.

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    झारखंड में पहली बार चौकीदार परीक्षा

    अविभाजित बिहार व झारखंड अलग राज्य के गठन के बाद यह पहला मौका है जब चौकीदार नियुक्ति के लिए परीक्षा होगी. मालूम हो कि 1990 में अविभाजित बिहार में जनता दल की सरकार बनी थी और लालू प्रसाद यादव सीएम बने थे. उस समय राज्य के सभी चौकीदार को नियमित करते हुए ‘ग्रामीण पुलिस’ का दर्जा दिया गया था. इसके बाद चौकीदार की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को ही अनुकंपा के आधार पर चौकीदार के पद पर नियुक्त किया जाता था.

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    5496 candidates will appear Chowkidar Recruitment Exam: Chowkidar recruitment exam tomorrow at 13 centers in Jamshedpur district administration has completed preparations
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    July 27, 2026

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    July 27, 2026

    PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष

    July 27, 2026
    Recent Post

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    July 27, 2026

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    July 27, 2026

    PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष

    July 27, 2026

    Durand Cup JFC: डूरंड कप का हुआ आगाज, फर्नांडिस की हैट्रिक, Jamshedpur FC ने डिफेंडर्स एफसी को दी 5-0 से करारी शिकस्त

    July 27, 2026

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, 7.8 किलो गांजा और नकद बरामद

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group