



Ranchi. झारखंड के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच के सिलसिले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांगटे से मंगलवार को लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते जेपीएससी कार्यालय में हुई छापेमारी के बाद इस्तीफा देने वाले खियांगटे को बुधवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अधिकारी के मुताबिक, लियांगटे पूर्वाह्न 11 बजे जांच एजेंसी के रांची स्थित दफ्तर पहुंचे और रात करीब आठ बजे वहां से बाहर निकले। कार्यालय से बाहर निकलने के बाद खियांगटे ने मीडियाकर्मियों के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।
लियांगटे ने सोमवार को कहा था कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने “स्वेच्छा से इस्तीफा देने का फैसला किया।”
जेपीएससी ने 25 से 27 जुलाई तक होने वाली संयुक्त सिविल सेवा मेन परीक्षा को “अनिवार्य कारणों” का हवाला देते हुए टाल दिया है।


