New Delhi . ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस’ (सीआईएससीई) ने मंगलवार को वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया, जिसके अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी और 12वीं की परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होंगी।
दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आईसीएसई (कक्षा 10) की परीक्षा में 3,106 संबद्ध स्कूलों के 2.70 लाख जबकि आईएससी (कक्षा 12) की परीक्षा में 1,651 स्कूलों के 1.1 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।

आईसीएसई परीक्षा में 76 विषयों में परीक्षा होगी, जबकि आईएससी परीक्षा में 60 विषय शामिल होंगे। सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी और सचिव जोसेफ इमैनुअल ने कहा, “वर्ष 2027 की आईसीएसई परीक्षा 15 फरवरी, 2027 से शुरू होगी और 31 मार्च, 2027 को समाप्त होगी। यह परीक्षा भारत और विदेश के कुल 2,835 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।”

आईएससी वर्ष 2027 की परीक्षा नौ फरवरी से शुरू होगी और आठ अप्रैल को समाप्त होगी। भारत और विदेश के 1,477 परीक्षा केंद्रों पर 1,651 संबद्ध स्कूलों के कुल 1,10,025 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

