Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CJP protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा सीजेपी, केंद्रीय मंत्रियों से कहा- इस मुद्दे से कोई समझौता नहीं होगा
    Breaking News

    CJP protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा सीजेपी, केंद्रीय मंत्रियों से कहा- इस मुद्दे से कोई समझौता नहीं होगा

    News DeskBy News DeskJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़े विवाद के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने केंद्रीय मंत्रियों से शुक्रवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उसकी मांग को लेकर ‘‘कोई समझौता नहीं हो सकता। कॉजपा ने सरकार से 20 जुलाई को ‘‘बेरहमी से पीटे गए’’ प्रदर्शनकारी छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
    कॉजपा के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों जे. पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ हुई बैठक में तीन मई को हुई नीट परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले’’ छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की गई।

    कॉजपा के दो प्रतिनिधियों ने यहां विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय मंत्रियों जे. पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की, जिसका इसका मकसद नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में अन्य अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों का कोई सौहार्दपूर्ण समाधान खोजना था।

    नड्डा ने कहा कि मंत्रियों ने कॉजपा के प्रतिनिधियों की मांगें सुनीं और कहा कि सरकार इस संबंध में उन्हें बाद में जवाब देगी। उन्होंने कहा, हम शनिवार को फिर बैठक करेंगे। कॉजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास ने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने केंद्रीय मंत्रियों से स्पष्ट कर दिया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कोई समझौता नहीं हो सकता।’’

    दास ने कहा कि कॉजपा ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियां वापस लेने की मांग भी की है।

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस के दोहरे रवैए के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन कर युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    बैठक में कॉजपा के अन्य प्रवक्ता आशुतोष रांका भी मौजूद थे।
    सरकार को लिखे एक पत्र में कॉजपा ने अपना रुख स्पष्ट किया। पत्र में ‘‘दोनों पक्षों के लिए लाभकारी समाधान खोजने की सरकार की इच्छा’’ को स्वीकार किया गया और कहा गया, ‘‘पिछले कुछ दिनों में, हमने देश भर में समर्थकों और सदस्यों के साथ-साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों से भी विस्तार से बातचीत की है। हम इस साफ नतीजे पर पहुंचे हैं कि हमारी मांगें – धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करना – ऐसी हैं जिन पर कोई समझौता नहीं हो सकता।’’

    इसमें कहा गया, इसके अलावा, भारत सरकार, द्रुत कार्य बल के प्रमुख और दिल्ली पुलिस आयुक्त को उन छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, जिनकी उनके बलों ने बेरहमी से पिटाई की थी। संगठन ने यह भी कहा कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द मान लिया जाए। संगठन ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और बड़ा हो जाएगा तथा पूरे देश में फैल जाएगा।

    पत्र में कहा गया है, ‘‘इसके अलावा, हम परीक्षा सुधारों पर अपनी पांच-सूत्री मांगों के चार्टर पर सरकार की प्रतिक्रिया का स्वागत करेंगे। यह चार्टर शिक्षा प्रणाली में जरूरी बड़े संरचनात्मक सुधार लाने में अहम साबित होगा।’’

    JAMSHEDPUR NEWS: जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बनाई राष्ट्रीय पहचान

    यह कॉजपा और सरकार के बीच तीसरी आधिकारिक बैठक थी। नड्डा ने 20 जुलाई को अपने आवास पर दास और रांका के साथ लगातार दो बैठकें कीं। उसी दिन हजारों प्रदर्शनकारियों ने ‘संसद चलो’ के आह्वान पर संसद की ओर मार्च शुरू किया, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करके उन्हें पीछे धकेल दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए।

    शुक्रवार की यह बैठक जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अपनी मुख्य मांगों पर सरकार से मिले आश्वासन के बाद बृहस्पतिवार देर रात 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म करने के कुछ घंटों बाद हुई।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CJP Protest: CJP adamant on demand for Dharmendra Pradhan's resignation; tells Union Ministers there will be no compromise on this issue. CJP protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा सीजेपी केंद्रीय मंत्रियों से कहा- इस मुद्दे से कोई समझौता नहीं होगा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस के दोहरे रवैए के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन कर युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बनाई राष्ट्रीय पहचान

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट सह जागरूकता शिविर, लंबित मामलों की सुनवाई के साथ सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

    July 24, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस के दोहरे रवैए के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन कर युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बनाई राष्ट्रीय पहचान

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट सह जागरूकता शिविर, लंबित मामलों की सुनवाई के साथ सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 के तहत 26-27 जुलाई को विशेष मतदाता कैंप, वोटर लिस्ट अपडेट का सुनहरा अवसर

    July 24, 2026

    Operation Nanhe Farishte:RPF ने 211 बच्चों को परिवारों से मिलाया, ₹1.58 करोड़ का खोया सामान लौटाकर पेश की मिसाल

    July 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group