Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CJP Protest: सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच आज ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में होगी वार्ता
    Breaking News

    CJP Protest: सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच आज ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में होगी वार्ता

    News DeskBy News DeskJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के बीच शुक्रवार को यहां ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में बातचीत होने वाली है। संगठन ने कहा कि केंद्र सरकार ने बैठक तटस्थ स्थान पर आयोजित किए जाने की उसकी मांग स्वीकार कर ली है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। यह घटनाक्रम सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा उनकी मुख्य मांगों पर सरकार से मिले आश्वासन के बाद बृहस्पतिवार देर रात 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म करने के कुछ घंटों बाद सामने आया है।
    केंद्र सरकार और कॉजपा सदस्यों के बीच बैठक दोपहर करीब साढ़े 12 बजे होने की संभावना है।

    कॉजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि संगठन सरकार द्वारा ‘‘किसी तटस्थ स्थान पर बैठक की मांग स्वीकार करने’’ के फैसले का स्वागत करता है। दास ने संवाददाताओं से कहा, चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है। हमें बेहद खुशी है कि सरकार ने हमारी इस मांग को स्वीकार कर लिया कि बैठक किसी तटस्थ स्थान पर होनी चाहिए और इसके लिए ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ को चुना गया है।’’
    उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि सरकार खुले मन से आएगी और लोगों की बात सुनेगी। कॉजपा ने इससे पहले किसी मंत्री के आवास या कार्यालय में वार्ता करने के सरकार के निमंत्रण को ठुकरा दिया था और इस बात पर जोर दिया था कि बातचीत किसी तटस्थ स्थान पर ही होनी चाहिए।

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    दोनों पक्षों के बीच पिछली दौर की वार्ता 20 जुलाई को हुई थी, जब कॉजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
    दोनों नेताओं ने बाद में आरोप लगाया था कि बैठक के दौरान उन्हें ‘‘वर्चुअल नजरबंदी’’ में रखा गया था। उन्होंने कहा था कि इसके बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि सरकार के साथ भविष्य में होने वाली सभी वार्ताएं केवल किसी तटस्थ स्थान पर ही होंगी। कॉजपा ने कहा है कि जंतर-मंतर पर उसका प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

    JSSC Exam: प्रवेश-पत्र मिलने में देरी, सुदूर परीक्षा केंद्र के कारण जेएसएससी की परीक्षा नहीं दे पाये जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिलों केपरीक्षार्थी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CJP Protest: Talks between the government and the 'Cockroach Janata Party' will take place today at the Constitution Club. CJP Protest: सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच आज ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में होगी वार्ता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026

    JSSC Exam: प्रवेश-पत्र मिलने में देरी, सुदूर परीक्षा केंद्र के कारण जेएसएससी की परीक्षा नहीं दे पाये जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिलों केपरीक्षार्थी

    July 24, 2026

    Sansad Monsoon session: विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित, नहीं चल सका प्रश्नकाल

    July 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026

    JSSC Exam: प्रवेश-पत्र मिलने में देरी, सुदूर परीक्षा केंद्र के कारण जेएसएससी की परीक्षा नहीं दे पाये जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिलों केपरीक्षार्थी

    July 24, 2026

    Sansad Monsoon session: विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित, नहीं चल सका प्रश्नकाल

    July 24, 2026

    CJP Protest: सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच आज ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में होगी वार्ता

    July 24, 2026

    Bahuda Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच आज पुरी में भगवान जगन्नाथ की जगन्नाथ की वापसी की रथ यात्रा ‘बहुड़ा यात्रा’ निकलेगी

    July 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group