Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»CKP DRM: चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया की सैलून दुर्घटनाग्रस्त, मेघाहातुबुरु साइडिंग के पास कोच क्षतिग्रस्त, बफर टूटा, कार्यक्रम रद्द कर वापस लौटे
Breaking News

CKP DRM: चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया की सैलून दुर्घटनाग्रस्त, मेघाहातुबुरु साइडिंग के पास कोच क्षतिग्रस्त, बफर टूटा, कार्यक्रम रद्द कर वापस लौटे

News DeskBy News DeskFebruary 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chakardharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया शनिवार दोपहर बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। मेघाहातुबुरु साइडिंग के पास उनके विशेष पांच कोच वाले सैलून (निरीक्षण यान) के दुर्घटनाग्रस्त होने से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीआरएम तरुण हुरिया अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण के लिए निकले थे। दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही सैलून मेघाहातुबुरु साइडिंग के समीप पहुंची। एक जोरदार आवाज और भीषण झटके के साथ ट्रेन अचानक रुक गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झटका इतना तेज था कि सैलून के अंदर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी बुरी तरह सहम गए। हादसे के तुरंत बाद जब अधिकारी नीचे उतरे, तो नजारा चौंकाने वाला था। इंजन से सटी हुई सैलून की एक कोच इंजन की ओर पिचक गई थी और बफर टूटकर बुरी तरह मुड़ गया था। कोच के पहिए भी पटरी से आंशिक रूप से उतर चुके थे। तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ, इसकी जांच फिलहाल की जा रही है।

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

हादसे के बाद डीआरएम तरुण हुरिया के चेहरे पर गहरी नाराजगी देखी गई। उन्होंने निरीक्षण का कार्यक्रम बीच में ही रद्द कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त तीन कोचों को वहीं छोड़कर, डीआरएम बाकी बचे दो सुरक्षित कोचों के साथ वापस चक्रधरपुर लौट गए। फिलहाल रेल कर्मचारी क्षतिग्रस्त कोचों को दुरुस्त कर पटरी पर वापस लाने के काम में जुटे हैं। इस मामले में मंडल स्तर पर जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है।

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026
Recent Post

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026

CM हेमंत ने अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी मां रूपी सोरेन का किया श्राद्ध भोज, बाबा रामदेव समेत हजारों लोग पहुंचे, स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group