
Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में मंगलवार को ईंट लदा एक ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर का चालक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रांची- चाईबासा मुख्य मार्ग पर चक्रधरपुर आसनतलिया कोर्ट के पास की है. बाद में भीड़ देखकर सीआरपीएफ-60 बटालियन के जवान आए और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और प्राथमिक इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया, वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चालक को जमशेदपुर रेफर कर दिया.
जानकारी के मुताबिक कराईकेला थाना अंतर्गत धातकीडीह गांव से ट्रैक्टर चालक दुबराज प्रधान ईंट लेकर चक्रधरपुर की ओर आ रहा था. इस दौरान आसनतलिया स्थित अनुमंडल कार्यालय के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया. इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर जाहेरथान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया.
