Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway RPF: आरपीएफ को भारतीय न्याय संहिता के तहत मामले दर्ज करने का अधिकार नहीं
    Breaking News

    Railway RPF: आरपीएफ को भारतीय न्याय संहिता के तहत मामले दर्ज करने का अधिकार नहीं

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज करने का अधिकार नहीं है। रेल मंत्री वैष्णव ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आरपीएफ को रेलवे संपत्ति (गैर-कानूनी कब्जा) अधिनियम, 1966 और रेलवे अधिनियम, 1989 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने का अधिकार है। ये कानून रेलवे संपत्ति की चोरी, गैर-कानूनी कब्जे आदि से संबंधित हैं।

    वैष्णव ने कहा, पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत राज्य के विषय हैं और इसलिए राज्य सरकारें कानून लागू करने वाली अपनी एजेंसियों यानी जीआरपी/ज़िला पुलिस के माध्यम से रेलवे पर अपराध की रोकथाम, पंजीकरण, जांच और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज़िम्मेदार हैं।’’

    Railway ‘Train Bed Roll’: अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे, इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, ट्रायल शुरू

    उन्होंने कहा कि जीआरपी के वेतन खर्च का 50 प्रतिशत रेलवे उठाता है। रेल मंत्री ने कहा कि जीआरपी, जिला पुलिस और आरपीएफ की भूमिका और जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से तय हैं और भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध के सभी मामले संबंधित राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा तय किए गए अधिकार क्षेत्र के अनुसार जीआरपी या ज़िला पुलिस द्वारा दर्ज और जांच किए जाते हैं। वैष्णव के अनुसार, आरपीएफ यात्रियों और यात्री क्षेत्रों की बेहतर सुरक्षा और संरक्षा प्रदान करने के लिए जीआरपी/ज़िला पुलिस के प्रयासों में मदद करता है।

    Sonam Wangchuk: वांगचुक ने सरकार से ‘समझौते’ के आरोप नकारे, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की आशंका में तोड़ा अनशन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Railway RPF: RPF does not have the authority to register cases under the Bharatiya Nyaya Sanhita. Railway RPF: आरपीएफ को भारतीय न्याय संहिता के तहत मामले दर्ज करने का अधिकार नहीं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway ‘Train Bed Roll’: अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे, इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, ट्रायल शुरू

    July 25, 2026

    Sonam Wangchuk: वांगचुक ने सरकार से ‘समझौते’ के आरोप नकारे, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की आशंका में तोड़ा अनशन

    July 25, 2026

    Chaibasa: सिक्किम सुरंग हादसे में मारे गए झारखंड के तीन व्यक्तियों के शव पहुंचे, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चौथे श्रमिक मैश बारजो का शव आज पहुंचेगा

    July 25, 2026
    Recent Post

    CJP Protest: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हुआ ‘टाइफाइड’, बोले- आंदोलन जारी रहेगा

    July 25, 2026

    Jharkhand: दोस्त ने पत्थर के मूसल से सिर पर हमला कर युवक को बेरहमी से मार डाला, आरोपी ने किया सरेंडर

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group