Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन 09 फरवरी को प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल,उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का लिया जायजा
    Headlines

    Jamshedpur: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन 09 फरवरी को प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल,उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का लिया जायजा

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पूर्वी सिंहभूम जिला में 09 फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का आगमन होने वाला है। गोपाल मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। मौके पर उन्होने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारी पूर्ण कर लें।

    निरीक्षण के दौरान विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने,सम्मानित जनप्रतिनिधियों व लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजलापूर्ति,शौचालय,मेडिकल टीम,एंबुलेंस की उपलब्धता, आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने की बात कही।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में तीनों जिले के आबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री द्वारा पहली किस्त जारी की जाएगी। मौके पर यातायात व्यवस्था, सोनारी हवाई अड्डा से गोपाल मैदान तक सभी आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त करने का टास्क दिया गया। सुरक्षा एवम विधि व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो इसे लेकर हर स्तर पर पदाधिकारियों को पुनर्समीक्षा का निर्देश दिया गया।

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। प्रमंडल के तीनों जिले से आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए उनके आगमन और निकासी सुव्यवस्थित तरीके से हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम हेतु प्रयाप्त बल और दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति,रूट चार्ट तथा अन्य जिले से आने वाले लोगों के आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम बना रहे इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए ।

    मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार,सिटी एसपी मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजीव रंजन,निदेशक एनईपी,डीटीओ, डीपीओ,डीपीआरओ(जनसम्पर्क) समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस के पदाधिकारी मौजूद रहे l

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    cm Jamshedpur Jharkhand /ghotala /prem prakash
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    May 26, 2026

    Jamshedpur Traffic Police: ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में दो ASI पर गिरी गाज, दोनों किये गये सस्पेंड

    May 26, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    May 26, 2026

    Jamshedpur Traffic Police: ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में दो ASI पर गिरी गाज, दोनों किये गये सस्पेंड

    May 26, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम के विकास को लेकर मेयर सुधा गुप्ता ने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर का मौसम अचानक बदला, भीषण गर्मी के बीच बारिश में मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group