Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Ramgarh : बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जतायी संवेदना, गुडविल स्कूल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    Crime

    Ramgarh : बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जतायी संवेदना, गुडविल स्कूल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने दिया कार्रवाई करने का आदेश

    रामगढ़. रामगढ़ जिले के गोला में हुए सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा है कि स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर से वैन चालक एवं 3 बच्चों के निधन की दुःखद खबर से मर्माहत हूँ. मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. दुर्घटना में घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है.

    डीसी- एसपी ने की परिजनों से बात, स्कूल पर हुई प्राथमिकी

    घटना के बाद मृत बच्चों के परिजनों से डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने बात की. दोनों अधिकारी सदर अस्पताल में मृत बच्चों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दु:खद है. डीसी चंदन कुमार ने कहा कि सरकारी आदेश के बावजूद विद्यालय का संचालन होना अपराध है. इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने बताया कि गोला थाने में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के बयान पर गुडविल मिशन स्कूल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    परिजनों को दी गई सहायता राशि, चारों शव का हुआ पोस्टमार्टम

    घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि सामाजिक कल्याण के तहत मृतकों के परिजनों को तत्काल 10 हजार की सहायता राशि दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद प्रक्रिया पूर्ण कर परिजनों को सामाजिक कल्याण के तहत बकाया 20 हजार की रकम भी उपलब्ध करा दी जाएगी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    एसडीओ ने बताया कि सड़क हादसे में मृतकों के आश्रितों को एक लाख देने का प्रावधान है. सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वह भी उनके खाते में भेज दी जाएगी. मृतकों में वाहन चालक सरफराज अंसारी , नीरू कुमारी( 6 ), आशीष कुमार महतो(6), अनमोल कुमार (5) शामिल हैं. सभी के शव का पोस्टमार्टम पुलिस की मौजूदगी में कराया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM expressed condolences on the death of children
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group