Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Hemant Soren: CM हेमंत का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- झामुमो सरकार की छवि धूमिल करने के लिए ‘व्हिसपर अभियान’ चला रही भाजपा, पढ़ें और क्या-क्या कहा?
    Elections

    Hemant Soren: CM हेमंत का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- झामुमो सरकार की छवि धूमिल करने के लिए ‘व्हिसपर अभियान’ चला रही भाजपा, पढ़ें और क्या-क्या कहा?

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भाजपा पर मतदाताओं को लुभाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च करके “अफवाहें फैलाने का अभियान” (व्हिसपर कैंपेन) चलाने का आरोप लगाया. कुछ दिन पहले सोरेन ने भाजपा पर छद्म अभियानों के जरिए उनकी और झारखंड की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था. सोरेन ने भाजपा पर चुनाव के दौरान सड़कों और चौराहों पर मतदाताओं में कथित तौर पर भय पैदा करने के लिए इस नए हथकंडे के तहत बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल से लोगों को लाने का आरोप लगाया.
    इससे पहले सोरेन ने कहा कि था कि भाजपा उनकी और राज्य की प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए छद्म अभियान चला रही है.

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर करोड़ों रुपये खर्च किए और झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार को बदनाम करने के लिए “95 हजार व्हाट्सऐप ग्रुप” बनाए. सोरेन ने कथित अभियान का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल के लोग उन निर्वाचन क्षेत्रों में सड़कों और चौराहों पर चुनाव पर चर्चा करते देखे जा सकते हैं जहां चुनाव हो रहे हैं। यह भाजपा का नया हथकंडा है, जिसे ‘अफवाहें फैलाने का अभियान’ कहा जाता है.

    उन्होंने कहा, “इसके लिए हर विधानसभा में एक करोड़ से अधिक खर्च कर दिए गए हैं. वे आकर अपने काम की बातें नहीं करेंगे. बल्कि आपको झूठी बातों से डराएंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों में कोई सच्चाई नहीं होती.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    उन्होंने कहा, “हमारे पास इलेक्टोरल बॉन्ड, नकली दवाइयां, नकली वैक्सीन से देशवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ करके जुटाए गए चंदे तो नहीं हैं. इसलिए मैं आप सभी झारखंड वासियों से अपील करता हूं कि आप सब मेरे लिए आज और कल “चोरी-छिपे” नहीं, खुलकर अभियान चलाएं – क्योंकि झारखंडियों के स्वभाव में डरना और धीरे-धीरे चोरी से बोलना नहीं होता. सोरेन ने एक वीडियो साझा करते हुये कहा, ‘अफवाह मत फैलाओ, साहसपूर्वक बोलो.

    मुख्यमंत्री की ओर से साझा किये गये वीडियो में चौपाल में बैठे युवा भाजपा की प्रशंसा करते और कथित भ्रष्टाचार के लिए झामुमो की आलोचना करते नजर आ रहे हैं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant made a big allegation on BJP read what else he said? said- BJP is running a 'whisper campaign' to tarnish the image of JMM government
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group