Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»CM हेमंत सोरेन का दावा, झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार भाजपा के सामने चट्टान की तरह खड़ी है
    Elections

    CM हेमंत सोरेन का दावा, झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार भाजपा के सामने चट्टान की तरह खड़ी है

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamtada. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को दावा किया कि प्रदेश की गठबंधन सरकार राज्य में चट्टान की तरह खड़ी है और भाजपा इसे गिराने की तमाम साजिशों के बावजूद कुछ नहीं कर पा रही है. सोरेन ने दावा किया कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराने के लिए उन्हें सलाखों के पीछे डाला लेकिन वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कर पाई.

    मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवारों के समर्थन में जामताड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “देश के संविधान की रक्षा और एजेंडा-विहीन भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए गठबंधन सहयोगियों की एकता जरूरी है.”सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल ने राज्य के आदिवासियों, किसानों और गरीब लोगों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा, भाजपा ने ‘कुछ नहीं’ किया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    मुख्यमंत्री ने कहा, हमने लोगों की बेहतरी के लिए काम किया. जनता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे ‘आपकी सरकार, आपके द्वार’ का लाभ उठा रही है. इस योजना के तहत सरकारी अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उनके घर पर जाते हैं. उन्होंने कहा, “भाजपा के सभी शीर्ष नेता झारखंड में डेरा डाले हुए हैं. वे सत्ता के लिए बेताब हैं लेकिन हम पिछले पांच वर्ष से उन्हें सत्ता से दूर रखने में सफल रहे हैं. सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा की नजर झारखंड के खनिज, जल, जंगल और जमीन पर है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    उन्होंने कहा कि 24 साल पुराने झारखंड को देश का सबसे अमीर राज्य होना चाहिए था.सोरेन ने दावा किया कि पलायन को रोका जाना चाहिए था लेकिन पिछली भाजपा सरकार की ‘गलत नीतियों’ के कारण ये समस्याएं पैदा हुईं. उन्होंने लोगों से अपनी सरकार को मजबूत करने के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को वोट देने की अपील की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant Soren claims JMM-led coalition government in Jharkhand is standing like a rock in front of the BJP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group