Lahar Chakra

CM हेमंत सोरेन ने चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का किया उद्घाटन, बोले- यह झारखंड के लिए गर्व की बात है

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लम्बे समय बाद चतुर्थ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के आयोजन की मेजबानी का अवसर झारखंड प्रदेश को मिला है, यह हमारे राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात है. इस आयोजन में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों (भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका) के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन से राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित होगा.

मौके पर खेलमंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कोशिश से झारखंड हर तरह की खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है. जो यहां के युवाओं के लिए काफी लाभदायक होगा. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खासकर वैसे बच्चे लाभ ले सकते हैं, जिन्हें खेल में रुचि है. देश और राज्य के लिए कुछ करना चाहते हैं. उन्होंने युवाओं से अपील की और कहा कि यहां आयें और खेल का आनंद लें. साथ ही यहां से सीख कर भी जायें. उन्होंने चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आये खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि अपना सर्वश्रेष्ठ दें.

Exit mobile version