Site icon Lahar Chakra

Cold Weather Alert: दिन में राहत, पर रात में सता रही कनकनी, मौसम विभाग बोला-सर्दी से रहे सावधान!

Ranchi. झारखंड में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन मौसम विभाग ने अब लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है. विभाग का पूर्वानुमान है कि एक बार फिर ठंड में थोड़ी कमी आएगी. हालांकि, न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि यह बदलाव एक स्थानीय मौसम प्रणाली की वजह से हो रहा है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के जिन इलाकों में जो कनकनी बढ़ी थी, उसमें अब थोड़ी कमी देखी जाएगी और ठंड से राहत मिलेगी. ठंड में आई कमी से लोगों को पिछले दिनों से जारी शीतलहर से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम टेंपरेचर में बढ़ोतरी की संभावना है. मगर, सुबह और रात के समय ठंड का असर अभी भी जारी रहेगा. राज्य के कुछ जिलों में पारा लुढ़का हुआ है. इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचने की सलाह दी गई है.

Exit mobile version